वर्षों से राष्ट्र की सेवा में समर्पित Virarjun अर्जुनस्य प्रतिज्ञे द्वे, न दैन्यं, न पलायनम् ।

छात्रों में नशे की लत को लेकर सतर्क रहें शिक्षक: मोदी

प्रकाशित: 06-09-2026 | लेखक: वीर अर्जुन टीम
छात्रों में नशे की लत को लेकर सतर्क रहें शिक्षक: मोदी
विशेष प्रतिनिधि
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शिक्षकों से छात्रों में नशे की लत को लेकर सतर्क रहने और खेलकूद, शारीरिक गतिविधियों एवं रचनात्मक कार्यों के जरिए बच्चों का पीन टाइम (मोबाइल फोन और अन्य पीन पर बिताया जाने वाला समय) कम करने में मदद करने की अपील की है। मोदी ने शिक्षक दिवस की पूर्व संध्या पर पावार को राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित शिक्षकों से बातचीत के दौरान उनसे बच्चों के बचपन को बनाए रखने और उनकी स्वाभाविक जिज्ञासा को प्रोत्साहित करने को कहा।
उन्होंने कहा कि शिक्षकों को कक्षा में पढ़ाई को अधिक रोचक बनाने के लिए रचनात्मक तरीकों को एक-दूसरे के साथ साझा करना चाहिए। प्रधानमंत्री ने इस बात पर जोर दिया कि शिक्षकों को बच्चों के शैक्षणिक प्रदर्शन से आगे बढ़कर उनके व्यवहार और रोजमर्रा के जीवन पर भी ध्यान देना चाहिए। उन्होंने कहा कि संयुक्त परिवारों की संख्या में कमी आने के कारण बच्चों के जीवन में शिक्षकों की भूमिका अब और अधिक महत्वपूर्ण हो गई है। मोदी ने नशे की समस्या का पा करते हुए कहा कि कुछ बड़े शहरों और विश्वविद्यालयों में यह पता लगाना मुश्किल होता है कि कोई इसकी चपेट में आ गया है या नहीं, क्योंकि यह पता ही नहीं चलता कि कौन किसे क्या दे रहा है। उन्होंने कहा, ऐसी परिस्थितियों में शिक्षकों को जागरूकता फैलाने की पहल करनी चाहिए और यदि किसी बच्चे (के व्यवहार) में कोई बदलाव दिखाई दे तो उस पर भी बारीकी से नजर रखनी चाहिए। प्रधानमंत्री के लोक कल्याण मार्ग स्थित आवास पर हुई इस बातचीत का वीडियो शनिवार को जारी किया गया। मोदी ने कहा कि शिक्षकों को किताबों और पाठ्पाम से आगे बढ़कर छात्रों के जीवन से जुड़ना चाहिए। उन्होंने कहा, आपको किसी छात्र के बचपन को खत्म नहीं होने देना चाहिए। छात्रों के जीवन में बचपन को जीवंत बनाए रखने में शिक्षक सबसे बड़ा योगदान दे सकते हैं। मोदी ने इस बारे में भी बात की कि शिक्षक छात्रों को लंबे समय तक पीन के सामने रहने से कैसे दूर रख सकते हैं और उन्हें खुले में खेलकूद के लिए कैसे प्रेरित कर सकते हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि बच्चों की बुनियादी प्रवृत्ति एवं जिज्ञासा एक जैसी होती है और यदि शिक्षक इस जिज्ञासा को प्रोत्साहित कर सही दिशा दें तो वे उनके विकास में महत्वपूर्ण योगदान दे सकते हैं। उन्होंने कहा कि छात्रों का बढ़ता पीन टाइम बड़ी चिंता बन गया है। उन्होंने शिक्षकों से अभिभावकों से इस बारे में बात करने को कहा कि उनके बच्चे पीन पर कितना समय बिताते हैं और क्या वे देर रात तक मोबाइल फोन का इस्तेमाल करते रहते हैं। मोदी ने कहा कि बच्चों में खेलकूद, शारीरिक गतिविधियों और रचनात्मक कार्यों के प्रति रुचि पैदा करके उनका पीन टाइम स्वाभाविक रूप से कम किया जा सकता है।