वर्षों से राष्ट्र की सेवा में समर्पित Virarjun अर्जुनस्य प्रतिज्ञे द्वे, न दैन्यं, न पलायनम् ।

82 शिक्षकों को मिला राष्ट्रीय पुरस्कार

प्रकाशित: 06-09-2026 | लेखक: वीर अर्जुन टीम
82 शिक्षकों को मिला राष्ट्रीय पुरस्कार
विशेष प्रतिनिधि
नई दिल्ली। सचल वैज्ञानिक प्रयोगशाला बनाने, पुनर्पाण की गई वस्तुओं से संवादात्मक आउटडोर साइंस और नॉलेज पार्क तैयार करना, रीडिंग कैंपेन और ट्री टॉक ( क्यूआर कोड-आधारित वनस्पति अध्ययन प्रणाली) जैसे नवोन्मेष के लिए 82 शिक्षकों को इस वर्ष राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।
इस अवसर पर आयोजित राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार समारोह को संबोधित करते हुए कहा राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि स्कूली शिक्षा ही शिक्षा प्रणाली की नींव होती है, क्योंकि ज्ञान और कौशल कभी भी हासिल किए जा सकते हैं, लेकिन बचपन अच्छे आचरण की सीख देने का सबसे अच्छा समय होता है। राष्ट्रपति ने कहा कि शुरुआती कक्षाओं में बच्चों के बौद्धिक, शारीरिक और नैतिक विकास पर पूरी लगन से ध्यान देकर हमारे शिक्षक आने वाली पीढ़ियों को उत्कृष्ट विद्यार्थी और जिम्मेदार नागरिक बनाने में सक्षम हैं।'' मुर्मू ने कहा, ''स्कूली शिक्षा पूरी शिक्षा प्रणाली का आधार है। ज्ञान और कौशल किसी भी समय प्राप्त किए जा सकते हैं, लेकिन बचपन में अच्छे आचरण की शिक्षा देना अधिक प्रभावी साबित होता है।'' राष्ट्रपति ने कहा कि शिक्षा हमारे संविधान में निहित समान अवसर के आदर्श को साकार करने का सबसे प्रभावी माध्यम है। उन्होंने प्राथमिक विद्यालयों में पढ़ाई छोड़ने वाले छात्रों की संख्या लगभग नगण्य करने में शिक्षकों की भूमिका की सराहना की। मुर्मू ने कहा कि कई विद्यार्थी आर्थिक रूप से कमजोर पृष्ठभूमि से आते हैं और उनमें से कुछ अपने परिवार में पहली बार पढ़ाई करने वाले होते हैं। उन्होंने कहा कि कुछ छात्र छोटे गांवों के स्कूलों से बड़े शहरों के शिक्षण संस्थानों में आते हैं, जबकि कुछ बच्चे अत्यंत प्रतिभाशाली होते हैं, लेकिन उनमें आत्मविश्वास की कमी हो सकती है। राष्ट्रपति ने कहा, ''ऐसे सभी छात्रों में आत्मविश्वास पैदा करना और उन बच्चों को आगे बढ़ाना, जो किसी भी कारण से खुद को कमजोर महसूस करते हैं, शिक्षकों की विशेष जिम्मेदारी है। हमारे शिक्षक शिक्षा प्रणाली में जीवन का संचार करते हैं। हमें यह सुनिश्चित करने के लिए प्रयास करना चाहिए कि देश का एक भी विद्यार्थी गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के अवसरों से वंचित न रहे।'' मुर्मू ने कहा कि शिक्षकों को अपने स्नेह और समर्पण के माध्यम से सभी विद्यार्थियों में ज्ञान, प्रेरणा, नैतिकता और संवेदनशीलता का विकास करना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि शैक्षणिक उत्कृष्टता, कौशल विकास और उद्यमिता देश के विकास के लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं। राष्ट्रपति ने कहा, ''भारत को दुनिया की कौशल राजधानी बनाना और उसे ज्ञान आधारित महाशक्ति में बदलना हमारी राष्ट्रीय प्राथमिकताओं में शामिल है। हम विकसित भारत के लक्ष्य की ओर बढ़ रहे हैं और यह लक्ष्य केवल विश्वस्तरीय शिक्षा प्रणाली के माध्यम से ही हासिल किया जा सकता है।'' शिक्षक दिवस के अवसर पर राष्ट्रपति ने शनिवार को तीन विभागों से चुने गए 82 शिक्षकों और शिक्षाविदों को सम्मानित किया। इनमें स्कूल शिक्षा और साक्षरता विभाग के 48 शिक्षक, उच्च शिक्षण संस्थानों और पॉलिटेक्निक के 21 शिक्षक या फैकल्टी सदस्य, और कौशल विकास और उद्यमिता मंत्रालय के 13 कौशल प्रशिक्षक शामिल हैं।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शनिवार को तीन विभागों से चुने गए 82 शिक्षकों और शिक्षाविदों को सम्मानित किया। इनमें स्कूल शिक्षा और साक्षरता विभाग के 48 शिक्षक, उच्च शिक्षण संस्थानों और पॉलिटेक्निक के 21 शिक्षक या फैकल्टी सदस्य, और कौशल विकास और उद्यमिता मंत्रालय के 13 कौशल प्रशिक्षक शामिल हैं। राजस्थान के झालावाड़ स्थित महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय के दिव्येंदु सेन को आभासी जीव विज्ञान प्रयोगशाला, कृत्रिम बुद्धिमत्ता आधारित जीवविज्ञान शिक्षा और ट्री टॉक क्यूआर आधारित वनस्पति अध्ययन प्रणाली जैसे कम लागत वाले और बड़े पैमाने पर लागू किए जा सकने वाले समाधान विकसित करने के लिए सम्मानित किया गया है। इन पहलों को राजकीय विद्यालयों के छात्रों तक उच्च-स्तरीय स्टेम (विज्ञान, प्रौद्योगिकी, अभियांत्रिकी और गणित) शिक्षा पहुंचाने की उनकी क्षमता के लिए सराहा गया है। छत्तीसगढ़ के खिचड़ी स्थित राजकीय मध्य विद्यालय की सुनीता यादव को ग्रामीण समुदायों को सशक्त बनाने और समग्र शैक्षिक विकास की पहलों का नेतृत्व करने के लिए इस सम्मान से सम्मानित किया गया है। पुरस्कार के साथ दिये गए प्रशस्ति पत्र में कहा गया, उनकी शानदार सामुदायिक पहल न्योता भोजन (जो अब पूरे राज्य में फैल चुका है) और घर-घर पुस्तक वाचन अभियान की वजह से उनके स्कूल में 100 प्रतिशत मूलभूत साक्षरता और संख्या ज्ञान (एफएलएन)का लक्ष्य हासिल किया है, जिससे स्कूल को सुघ्घर पढ़ैया कौस्तुभ श्रेणी का दर्जा मिला है।