बेरोजगारी एक बड़ी समस्या है, इसे देशव्यापी मुद्दा बनाएंगे : दीपके
प्रकाशित: 07-08-2026 | लेखक: वीर अर्जुन टीम
छत्रपति संभाजीनगर (महाराष्ट्र), (भाषा)। कॉकरोच जनता पार्टी (कॉजपा) के संस्थापक अभिजीत दीपके ने देश में बेरोजगारी को एक बड़ी समस्या बताते हुए बृहस्पतिवार को कहा कि इसे देशव्यापी मुद्दा बनाया जाएगा। वह महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर में कॉजपा की कोर टीम की बै"क खत्म होने के बाद संवाददाता सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। यह बै"क बुधवार से ही दीपके के घर पर हो रही थी। संवाददाता सम्मेलन में कॉजपा के मुख्य प्रवक्ता सौरव दास, प्रवक्ता आशुतोष रांका और अन्य प्रतिनिधि भी मौजूद थे। पिछले महीने नई दिल्ली के जंतर-मंतर पर नीट प्रश्नपत्र लीक और परीक्षा में अन्य गड़बड़ियों को लेकर कॉजपा के नेतृत्व में हुए विरोध-प्रदर्शन के कारण धर्मेंद्र प्रधान को केंद्रीय शिक्षा मंत्री के पद से इस्तीफा देना पड़ा था। दीपके ने कहा, धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा छात्रों के आंदोलन की सबसे बड़ी कामयाबी है। उन्होंने कहा कि जंतर-मंतर पर हुए विरोध प्रदर्शन में सिर्फ छात्र ही नहीं, बल्कि बेरोजगार युवा भी शामिल हुए थे।उन्होंने कहा, बेरोजगारी एक बड़ी समस्या है, हम इसे देशव्यापी मुद्दा बनाएंगे। हम शिक्षा में सुधार के लिए काम करेंगे। शिक्षा, स्कूली शिक्षा से ही वहनीय नहीं है। शिक्षा मुनाफा कमाने का कारोबार बन गयी है। लेकिन हम इसे बदलना चाहते हैं। दीपके ने बताया कि देश में 60 प्रतिशत लोग 35 साल से कम उम्र के हैं और जंतर-मंतर पर विरोध करने वालों में भी ऐसे ही लोग शामिल थे।कॉजपा के संस्थापक ने यह भी कहा कि मीडिया की विश्व्सनीयता को फिर से बहाल करने की जरूरत है।