सुनेत्रा पवार के खिलाफ टिप्पणी दुर्भाग्यपूर्ण, माफी मांगे कांग्रेस : महाराष्ट्र विधानसभा अध्यक्ष
प्रकाशित: 07-08-2026 | लेखक: वीर अर्जुन टीम
मुंबई, (भाषा)। महाराष्ट्र विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ की गई गूंगी गुड़िया टिप्पणी को दुर्भाग्यपूर्ण करार देते हुए कहा है कि ऐसी भाषा का इस्तेमाल करने वाले को अपनी टिप्पणी पर सच्चे मन से खेद जताना चाहिए और माफी मांगनी चाहिए।
यह विवाद मंगलवार को उस समय शुरू हुआ, जब कांग्रेस की महाराष्ट्र इकाई ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा किया। वीडियो में राकांपा नेता धनंजय मुंडे, बीड जिले की कानून-व्यवस्था को लेकर एक पत्रकार द्वारा सुनेत्रा पवार से पूछे गए सवाल का जवाब देने से उन्हें कथित तौर पर रोकते नजर आए।कांग्रेस की महाराष्ट्र इकाई ने बाद में इस घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर साझा करते हुए पवार को गूंगी गुड़िया कहा। इस टिप्पणी पर राकांपा ने कड़ी प्रतिक्रिया दी। राकांपा राज्य की महायुति सरकार में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सहयोगी है।विधानसभा अध्यक्ष एवं भाजपा नेता नार्वेकर ने बुधवार को कहा कि महिलाओं का सम्मान करना और माताओं-बहनों को आदर देना महाराष्ट्र की राजनीतिक संस्कृति का हमेशा से अभिन्न हिस्सा रहा है।नार्वेकर ने रायगढ़ में संवाददाताओं से कहा, महिलाओं के खिलाफ ऐसी भाषा या अनुचित शब्दों का इस्तेमाल किया जाना दुर्भाग्यपूर्ण है। जिसने भी ऐसी भाषा का इस्तेमाल किया है, उसे अपनी टिप्पणी पर सच्चे मन से खेद जताना चाहिए और माफी मांगनी चाहिए। इस मामले में विवाद बढ़ने के बाद, कांग्रेस की महाराष्ट्र इकाई के अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल ने पवार के खिलाफ की गई पोस्ट को खेदजनक बताया।इससे पहले, उन्होंने सुनेत्रा पवार के संबंध में की गई टिप्पणी का बचाव करते हुए कहा था कि ये कोई अपमानजनक या असंसदीय शब्द नहीं हैं, बल्कि ये पवार के सार्वजनिक आचरण और महत्वपूर्ण मुद्दों पर उनकी चुप्पी के संदर्भ में कहे गए थे। पवार के नेतृत्व वाली राकांपा के कार्यकर्ता इस पोस्ट के विरोध में मुंबई स्थित कांग्रेस कार्यालय में घुस गए और उन्होंने बिना शर्त माफी की मांग की।