शेल्टन ने अल्काराज का विजय अभियान रोका
प्रकाशित: 10-09-2026 | लेखक: वीर अर्जुन टीम
न्यूयॉर्क, (एपी)। बेन शेल्टन ने पांच सेट तक चले मैराथन मुकाबले में मौजूदा चैंपियन कार्लोस अल्काराज को हराकर अमेरिकी ओपन टेनिस टूर्नामेंट के पुरुष एकल के सेमीफाइनल में जगह बनाई जबकि महिला वर्ग में एरिना सबालेंका और जेसिका पेगुला अंतिम चार में पहुंचने में सफल रही।
शेल्टन ने अल्काराज़ को चार घंटे 28 मिनट तक चले मैच में 6-7 (5), 6-1, 6-3, 1-6, 7-6 (10-7) से हराया। इस तरह से अल्काराज़ का ग्रैंड स्लैम प्रतियोगिताओं में पिछले 18 मैच से चला आ रहा विजय अभियान भी थम गया। शेल्टन ने बाद में कहा, मैं थक गया हूं। यह किसी जंग से कम नहीं था। कार्लोस हमारे खेल के महानतम खिलाड़ियों में से एक हैं। यह मेरे करियर का सर्वश्रेष्ठ मैच था। इसमें कोई शक नहीं। यह मैच सुबह तीन बजकर 33 मिनट पर समाप्त हुआ और इस तरह से यह अमेरिकी ओपन में सबसे देर तक चला मैच बन गया है। दूसरी वरीयता प्राप्त अल्काराज़ ने कहा, यह करीबी मुकाबला था। वास्तव में यह बेहद करीबी मैच था। इसलिए मुझे निराशा है कि मैं आखिर में जीत दर्ज नहीं कर पाया। लेकिन मैंने आखिर तक मुकाबला किया और मुझे खुद पर गर्व है। सेमीफाइनल में शेल्टन का मुकाबला 11वीं वरीयता प्राप्त फ्रांसिस टियाफो से होगा, जिन्होंने एलेक्स मिशेलसन को 5-7, 3-6, 7-5, 6-3, 7-6 (10-6) से हराया। टियाफो ने तीसरी बार इस टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में प्रवेश किया। शेल्टन और टियाफो के सेमीफाइनल में आमने-सामने होने से यह सुनिश्चित हो गया है कि अमेरिका का एक पुरुष खिलाड़ी फाइनल में पहुंचेगा। एंडी रॉडिक के 2003 में खिताब जीतने के बाद अमेरिका का कोई भी पुरुष खिलाड़ी ग्रैंड स्लैम खिताब नहीं जीत पाया है। इससे पहले अमेरिकी ओपन में सबसे देर तक चले मुकाबले में भी अल्काराज़ शामिल थे। उन्होंने 2022 के क्वार्टर फाइनल में यानिक सिनर को हराया था और फिर 19 साल की उम्र में अपना पहला ग्रैंड स्लैम खिताब जीता था। यह मैच सुबह दो बजकर 50 मिनट पर समाप्त हुआ था।