श्रीलंका में स्पिन के खिलाफ खुद को परखेंगे भारतीय बल्लेबाज
प्रकाशित: 07-08-2026 | लेखक: वीर अर्जुन टीम
कोलंबो, (भाषा)। भारतीय बल्लेबाज अगले सप्ताह श्रीलंका के खिलाफ शुरू होने वाली दो टेस्ट मैचों की श्रृंखला से पहले शुक्रवार को नॉनडिसक्रिप्ट्स क्रिकेट क्लब मैदान पर श्रीलंका एकादश के विरुद्ध खेले जाने वाले तीन दिवसीय अभ्यास मैच में स्पिन गेंदबाजी के खिलाफ अपनी तैयारियों को पुख्ता कोशिश करेंगे।
हाल के दिनों में घरेलू मैदान पर न्यूजीलैंड और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट श्रृंखलाओं में भारतीय बल्लेबाजों की सबसे बड़ी कमजोरी बेहतर स्पिन गेंदबाजी के सामने उजागर हुई थी। श्रीलंका के खिलाफ भी परिस्थितियां कुछ अलग नहीं होंगी। श्रीलंका के पास विशेष रूप से घरेलू परिस्थितियों में प्रभावी स्पिन आक्रमण है। ऐसे में 15 अगस्त से गॉल में खेले जाने वाले पहले टेस्ट से पहले यह अभ्यास मैच भारतीय बल्लेबाजों के लिए बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। कप्तान शुभमन गिल, लोकेश राहुल और यशस्वी जायसवाल जैसे प्रमुख बल्लेबाज श्रीलंका रवाना होने से पहले अपने-अपने घरेलू अभ्यास केंद्रों पर स्पिन गेंदबाजी के खिलाफ अभ्यास कर चुके हैं, लेकिन श्रीलंकाई पिचों पर मैच जैसी परिस्थितियों में खेलने का अनुभव उससे कहीं अधिक उपयोगी होगा। यह तीन दिवसीय मुकाबला खिलाड़ियों को स्थानीय परिस्थितियों से तालमेल बै"ाने का अवसर देगा। टीम के कई खिलाड़ी पहली बार श्रीलंका में लाल गेंद के क्रिकेट में उतरेंगे। भारत ने पिछली बार 2017 में श्रीलंका में टेस्ट श्रृंखला खेली थी और तब से टीम में बड़े बदलाव आ चुके हैं। मौजूदा भारतीय टीम में केवल लोकेश राहुल, कुलदीप यादव और रविंद्र जडेजा को ही श्रीलंका में टेस्ट खेलने का अनुभव है। चोटिल जसप्रीत बुमराह की अनुपस्थिति में तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज भारतीय गेंदबाजी आक्रमण की अगुआई करेंगे। उन्हें प्रसिद्ध कृष्णा, गुरनूर बराड़, मानव सुथार और सारांश जैन का साथ मिलेगा। सिराज और कुलदीप को छोड़कर अधिकांश गेंदबाज अपेक्षाकृत अनुभवहीन हैं और वे श्रीलंकाई परिस्थितियों में अपनी क्षमता साबित करने के लिए उत्सुक होंगे। बराड़ और जैन ने पिछले महीने गॉल में भारत ए की ओर से श्रीलंका ए के खिलाफ शानदार प्रदर्शन किया था। दोनों खिलाड़ी इस अभ्यास मैच में भी अच्छा प्रदर्शन कर अपनी तैयारी को और मजबूत करना चाहेंगे। घरेलू क्रिकेट में दमदार प्रदर्शन के बाद आकिब नबी भी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खुद को साबित करने के लिए बेताब होंगे। मुख्य कोच गौतम गंभीर ने भी खिलाड]ियों को हर पहलू पर पूरी तैयारी करने का संदेश दिया। उन्होंने बीसीसीआई की ओर से जारी वीडियो में कहा, हमें पता है कि हमारे सामने क्या चुनौती है। हम भरपूर अभ्यास कर सकते हैं, अपनी क्षमता की सीमाओं को आगे बढ़ा सकते हैं, हर तैयारी पूरी कर सकते हैं और 15 अगस्त की सुबह, चाहे हम पहले बल्लेबाजी करें या गेंदबाजी, हमारे पास हर चुनौती का जवाब तैयार होना चाहिए। इसलिए अभी से हर पहलू पर पूरी तैयारी सुनिश्चित करें। मौसम हालांकि भारत की तैयारियों में बाधा बन सकता है। मौसम विभाग ने शुक्रवार से शहर में रुक-रुक कर बारिश होने का अनुमान जताया है।
इस बीच श्रीलंका ने भी इस अभ्यास मैच के लिए मजबूत एकादश की घोषणा की है जिसमें टेस्ट टीम में जगह बनाने के दावेदार कई प्रमुख खिलाड़ी शामिल हैं। श्रीलंका के लिए तीन टेस्ट मैच खेल चुके सोनल दिनुषा की कप्तानी में इस टीम में तेज गेंदबाज विश्व फर्नांडो, लाहिरू कुमारा और स्पिनर इसिथा विजेसुंदरा तथा रमेश मेंडिस जैसे खिलाड़ी शामिल हैं।