हवाई यातायात नियंत्रण प्रणाली में खराबी की वजह से ब्रिटेन में 1,000 से अधिक उड़ानें रद्द
प्रकाशित: 10-09-2026 | लेखक: वीर अर्जुन टीम
लंदन, (एपी)। ब्रिटेन में मंगलवार को हवाई यातायात नियंत्रण प्रणाली में आई तकनीकी समस्या के कारण हवाई यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ और 1,000 से अधिक उड़ानें रद्द कर दी गईं जिससे यात्रियों को घंटों विमानों के अंदर तथा हवाई अड्डों के टर्मिनल में फंसे रहना पड़ा। उड़ानों पर नजर रखने वाली वेबसाइट फ्लाइटराडार24 ने यह जानकारी दी।
ब्रिटेन की नेशनल एयर ट्रैफिक सर्विसेज (एनएटीएस) ने बताया कि शाम तक हालांकि उड़ानों की प्रोसेसिंग प्रणाली में आई समस्या को ठीक कर लिया गया लेकिन इसका असर ब्रिटेन के कम से कम 15 हवाई अड्डों और अन्य स्थानों तक दिखाई दिया।
जोसी डोनोग्यू नामक यात्री गैटविक हवाई अड्डे पर अपने विमान में करीब तीन घंटे तक फंसी रहीं, जिसके बाद आयरलैंड जाने वाली उनकी रयानएयर की उड़ान रद्द कर दी गई।
उन्होंने कहा, उस हवाई अड्डे से बाहर निकलना ऐसा था जैसे अल्काट्राज़ से भागने की कोशिश करना।