केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान और सीएम विष्णु देव साय ने 2 लाख परिवारों को कराया गृह प्रवेश
प्रकाशित: 13-09-2026 | लेखक: वीर अर्जुन टीम
रायपुर (छत्तीसगढ़ ब्यूरो)। विष्णुदेव कहें तो शिव कभी मना नहीं कर सकते', सक्पी को कृषि विज्ञान केंद्र और बस्तर को पीएम आवास सर्वे में बड़ी छूट की शिवराज सिंह चौहान ने दी सौगात। छत्तीसगढ़ में प्रतिदिन पूर्ण हो रहे 1600 से अधिक पीएम आवास, भाजपा सरकार ने निभाया हर गरीब को पक्की छत देने का वादा- केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह। 'धान का कटोरा' ही नहीं, अब पल, पूल और सब्जियों का भी कटोरा बन रहा है छत्तीसगढ़; नंबर एक राज्य बनने की ओर अग्रसर- शिवराज सिंह चौहान। नक्सलवाद के खात्मे से अब बस्तर में बारूद नहीं, बह रही है विकास की बयार; वंचितों के लिए 31 अक्टूबर तक बढ़ाया गया आवास सर्वे- शिवराज सिंह। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारत के लिए भगवान का वरदान; 17 सितंबर को शाम 7 बजे घर-घर दीप जलाकर दें आशीर्वाद- शिवराज सिंह चौहान। पिछली सरकार ने गरीबों के सिर से छत छीनने का पाप किया, भाजपा ने पहली ही कैबिनेट में 18 लाख आवास स्वीकृत कर बदला परिदृश्य- शिवराज सिंह चौहान। छत्तीसगढ़ के सक्पी जिले के जेठा में आयोजित राज्यस्तरीय समारोह में गरीब कल्याण, महिला सशक्पिकरण और ग्रामीण विकास का ऐतिहासिक संगम देखने को मिला। केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण तथा ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने संयुक्प रूप से प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के अंतर्गत 2 लाख नवनिर्मित आवासों में गरीब परिवारों को गृह प्रवेश कराया और हितग्राहियों को प्रतीकात्मक चाबियां सौंपीं। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री चौहान ने छत्तीसगढ़ को 3.65 लाख नए अतिरिक्प आवासों का बड़ा तोहपा दिया। साथ ही सक्पी में नया ‘कृषि विज्ञान केंद्र' खोलने और बस्तर संभाग में छूटे हुए पात्र हितग्राहियों के लिए आवास सर्वे की समय-सीमा को 31 अक्टूबर 2026 तक बढ़ाने का बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि विष्णुदेव (मुख्यमंत्री) कहें और शिव (केंद्रीय मंत्री) मना कर दें, यह संभव नहीं है। विशाल जनसमूह को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि सक्पी धर्म, संस्कृति, प्रकृति और जन-ऊर्जा की पावन भूमि है।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और स्थानीय सांसद कमलेश जांगड़े की मांग पर उन्होंने सक्पी में अत्याधुनिक कृषि विज्ञान केंद्र (dयङ्क्य) स्थापित करने की घोषणा की। इससे क्षेत्र के किसानों को उन्नत तकनीक, पसल विविधीकरण और वैज्ञानिक परामर्श का सीधा लाभ मिलेगा।
नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में विकास की गति तेज करने पर जोर देते हुए चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के नेतृत्व में सुरक्षा बलों ने नक्सलवाद को लगभग समाप्त कर दिया है। अब वहां बारूदी सुरंगों के बजाय विकास की धारा बह रही है। मुख्यमंत्री द्वारा बस्तर संभाग में छूटे हुए गरीबों के आवास सर्वे के लिए एक माह का समय मांगे जाने पर केंद्रीय मंत्री ने संवेदनशीलता दिखाते हुए इसे डेढ़ माह बढ़ाते हुए 31 अक्टूबर तक का समय दे दिया। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार गरीबों की सेवक है और किसी भी पात्र गरीब को पक्की छत से वंचित नहीं रहने दिया जाएगा।