वर्षों से राष्ट्र की सेवा में समर्पित Virarjun अर्जुनस्य प्रतिज्ञे द्वे, न दैन्यं, न पलायनम् ।

नवीन आपराधिक कानूनों पर दुर्ग रेंज स्तरीय तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला शुरू

प्रकाशित: 22-09-2026 | लेखक: वीर अर्जुन टीम
भिलाई, (छत्तीसगढ़ ब्यूरो)। नवीन आपराधिक कानूनों के प्रभावी त्रिढयान्वयन और पुलिस अधिकारियों-कर्मचारियों की व्यवहारिक दक्षता बढ़ाने के उद्देश्य से पुलिस कंट्रोल रूम, सेक्टर-06 भिलाई में दुर्ग रेंज स्तरीय तीन दिवसीय रिप्रेशर प्रशिक्षण कार्यशाला का शुभारंभ किया गया। पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज के निर्देशन में आयोजित कार्यशाला का शुभारंभ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दुर्ग विजय अग्रवाल ने किया।कार्यशाला में दुर्ग, बालोद और बेमेतरा जिले के कुल 81 पुलिस अधिकारी-कर्मचारी प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। इनमें दुर्ग जिले के 47, बालोद के 24 और बेमेतरा के 10 अधिकारी-कर्मचारी शामिल हैं। बालोद और बेमेतरा के प्रशिक्षणार्थी ऑनलाइन माध्यम से कार्यशाला में जुड़कर प्रशिक्षण ले रहे हैं। प्रशिक्षण के दौरान नवीन आपराधिक कानूनों के महत्वपूर्ण प्रावधानों, अपराधों की विवेचना एवं अनुसंधान की नवीन प्रत्रिढया, साक्ष्य संकलन, प्रकरणों में कानून के व्यवहारिक अनुप्रयोग तथा प्रभावी एवं विधिसम्मत पुलिसिंग से जुड़े विषयों पर प्रशिक्षण दिया जा रहा है।प्रशिक्षणार्थियों को नवीन कानूनों के प्रावधानों को गंभीरता एवं गहनता से समझने और अपने कार्यक्षेत्र में उनका प्रभावी एवं विधिसम्मत त्रिढयान्वयन सुनिश्चित करने के संबंध में मार्गदर्शन दिया जा रहा है।कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों के नवीन आपराधिक कानूनों से संबंधित ज्ञान और व्यवहारिक दक्षता में वृद्धि करना, विवेचना की गुणवत्ता में सुधार लाना तथा पारदर्शी, गुणवत्तापूर्ण एवं नागरिक-केंद्रित पुलिसिंग सुनिश्चित करना है।