वर्षों से राष्ट्र की सेवा में समर्पित Virarjun अर्जुनस्य प्रतिज्ञे द्वे, न दैन्यं, न पलायनम् ।

भक्ति में डूबा रामानुजगंज, अखंड संकीर्तन यज्ञ में उमड़ा आस्था का सैलाब

प्रकाशित: 14-09-2026 | लेखक: वीर अर्जुन टीम
रामानुजगंज,(छत्तीसगढ़ ब्यूरो)। नगर पालिका अध्यक्ष रमन अग्रवाल के द्वारा दो दिवसीय श्री श्री अखण्ड संकीर्तन यज्ञ का शनिवार को धार्मिक अनुष्ठानों के साथ समापन हुआ। 11 सितंबर की दोपहर 2 बजे शुरू हुआ अखण्ड हरिनाम संकीर्तन लगातार 24 घंटे तक चला। इस दौरान रामानुजगंज सहित आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु आयोजन स्थल पर पहुंचे और भजन-कीर्तन एवं हरिनाम संकीर्तन में शामिल होकर भक्पि में लीन रहे।अखण्ड संकीर्तन के दौरान पूरे आयोजन स्थल पर भगवान के नाम का जयघोष और भजन-कीर्तन गूंजता रहा। महिलाओं की विशेष सहभागिता के लिए शुत्रढवार को दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक विशेष संकीर्तन का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाओं ने सहभागिता की।शनिवार को दोपहर 2 बजे अखण्ड संकीर्तन का विधिवत समापन हुआ। इसके पश्चात आरती, हवन एवं पूजन सहित विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान संपन्न कराए गए। धार्मिक आयोजन में 20 हजार से अधिक श्रद्धालुओं के शामिल होने की बात आयोजकों द्वारा बताई गई। श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।समापन के बाद दोपहर 3 बजे से विशाल भंडारा एवं प्रसाद वितरण का आयोजन किया गया। इसमें श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। भंडारे में बड़ी संख्या में लोगों की सहभागिता रही और देर तक श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला जारी रहा।वर्षों से चली आ रही धार्मिक परंपरानगर पालिका अध्यक्ष रमन अग्रवाल द्वारा विगत कई वर्षों से श्री श्री अखण्ड संकीर्तन यज्ञ का आयोजन कराया जा रहा है। प्रत्येक वर्ष आयोजित होने वाले इस धार्मिक आयोजन में रामानुजगंज नगर के साथ ही आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। आयोजन के माध्यम से लोगों को भक्पि, आध्यात्मिकता और सामाजिक एकजुटता से जोड़ने का प्रयास किया जाता है।