वर्षों से राष्ट्र की सेवा में समर्पित Virarjun अर्जुनस्य प्रतिज्ञे द्वे, न दैन्यं, न पलायनम् ।

‘मां का करे अपमान, वो कुपुत्र ही कहलायेगा', राहुल के कार्यत्रम में पीएम की मिमित्री पर भड़के सीएम साय

प्रकाशित: 22-09-2026 | लेखक: वीर अर्जुन टीम
रायपुर, (छत्तीसगढ़ ब्यूरो)। इंदौर में 19 सितंबर को हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज' कार्यत्रढम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मिमित्रढाr का मामला अब बड़ा सियासी विवाद बनता हुआ दिखाई दे रहा है। कार्यत्रढम में स्टैंड-अप कॉमेडियन और कंटेंट त्रिढएटर पुलकित मणि ने पीएम मोदी के बोलने के तरीके का नकल उतारा। अब सीएम साय मामले में हमलावर होते हुए दिखे हैं। सीएम साय ने तंज कसते हुए सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट किया है।
सीएम ने बिना कार्यत्रढम का जित्रढ करते हुए सोशल मीडिया प्लैटपॉर्म एक्स पर लिखा कि ‘माँ है ममता, माँ है करुणा, माँ जीवन का आधार है,माँ के चरणों में समर्पित पूरा ये संसार है.माँ का करे अपमान वो कुपुत्र ही कहलायेगा,माँ का करे तिरस्कार वो कहीं ठौर न पायेगा'। सीएम का यह पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि सीएम ने राहुल गांधी के छात्रों की गूंज कार्यत्रढम का जित्रढ नहीं किया। दरअसल, कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने शनिवार को ‘छात्रों की गूंज' कार्यत्रढम को संबोधित किया। कार्यत्रढम में कॉमेडियन पुलकित ने मंच पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मिमित्रढाr की। स्टैंड-अप कॉमेडियन और कंटेंट त्रिढएटर पुलकित मणि ने मंच पर पीएम मोदी की बोलने की शैली, हाव-भाव और ‘हेलो माई प्रेंड' और हग डिप्लोमेसी की नकल की। इस दौरान राहुल गांधी भी मंच पर मौजूद थे और वीडियो में हंसते हुए नजर आए। विवाद तब बढ़ा जब मिमित्रढाr के एक हिस्से में पीएम की एक पुरानी रैली का जित्रढ आया, जिसमें उन्होंने एक बुजुर्ग महिला के लिए कुर्सी मंगवाई थी। अब इस मामले को लेकर बीजेपी हमलावर हैं। इस पूरे मामले में बीजेपी के नेताओं ने नाराजगी जाहिर की है। मध्यप्रदेश के मुखिया मोहन यादव ने इस एक्ट को शर्मनाक, निंदनीय और अशोभनीय बताया। उन्होंने राहुल गांधी के कार्यत्रढम को झूठ की गूंज बताया। सीएम ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर लिखा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी का यह गैर जिम्मेदाराना रवैया बेहद शर्मनाक, निंदनीय और अशोभनीय है। हमारे देश की संस्कृति और मां के सम्मान के अपमान के साथ उन्होंने युवाओं के भविष्य को गलत दिशा में ले जाने को प्रोत्साहित किया है।