वर्षों से राष्ट्र की सेवा में समर्पित Virarjun अर्जुनस्य प्रतिज्ञे द्वे, न दैन्यं, न पलायनम् ।

मातृ मृत्यु को रोकने प्रसव में सभी स्टैण्डर्ड प्रोटोकॉल का पालन हो

प्रकाशित: 13-09-2026 | लेखक: वीर अर्जुन टीम
कोरबा,(छत्तीसगढ़ ब्यूरो)। जिला पंचायत सीईओ श्री प्रतीक जैन की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जिले में हुई मातृ मृत्यु की समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया इस बैठक में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, जिला कार्यत्रढम प्रबंधक, जिला आरसीएच नोडल,जीएमसी, कटघोरा एवं करतला से स्त्राr रोग विशेषज्ञ, विकासखण्ड करतला, कटघोरा, कोरबा तथा पोड़ी उपरोड़ा के खण्ड चिकित्सा अधिकारी, विकासखण्ड कार्यत्रढम प्रबंधक, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र कोरकोमा, कुदमुरा, कोरकोमा के सेक्टर मेडिकल ऑपिसर, स्टाप नर्स, सीएचओ, आर.एच.ओ.तथा मितानिने उपस्थित थी।मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के द्वारा जिले में हुए मातृ मृत्यु के संबंध में विस्तार से जानकारी दिया गया।