वर्षों से राष्ट्र की सेवा में समर्पित Virarjun अर्जुनस्य प्रतिज्ञे द्वे, न दैन्यं, न पलायनम् ।

अगस्त में सेवा क्षेत्र की गतिविधियों में वृद्धि जारी, रफ्तार मार्च 2022 के बाद दूसरी सबसे धीमी

प्रकाशित: 04-09-2026 | लेखक: वीर अर्जुन टीम
नई दिल्ली, (भाषा)। देश में अगस्त में सेवा क्षेत्र की गतिविधियों में वृद्धि जारी रही और उत्पादन तथा नए कारोबार में मजबूती से इसे समर्थन मिला। हालांकि, वृद्धि की कुल रफ्तार मार्च 2022 के बाद दूसरी सबसे धीमी रही। बृहस्पतिवार को जारी मासिक सर्वेक्षण से यह जानकारी मिली।
मौसमी रूप से समायोजित एचएसबीसी इंडिया सेवा पीएमआई कारोबारी गतिविधि सूचकांक जुलाई के 53.3 से बढ़कर अगस्त में 54.1 हो गया। मांग की स्थिति अनुकूल बनी रही और नए कारोबार का प्रवाह भी बढ़ता रहा। अगस्त में दर्ज वृद्धि की रफ्तार मार्च 2022 के बाद दूसरी सबसे कमजोर रही। इसकी वजह बुकिंग में कमी, कड़ी प्रतिस्पर्धा और परिवहन सेवाओं में कमी रही। यह सेवा सूचकांक इस सवाल के आधार पर तैयार किया जाता है कि कारोबार की गतिविधि का स्तर पिछले महीने की तुलना में कैसा रहा। एचएसबीसी की मुख्य अर्थशास्त्राr (भारत) प्रांजुल भंडारी ने कहा, अगस्त में भारत की सेवा गतिविधियों में वृद्धि की रफ्तार बढ़ी। उत्पादन और नए कारोबार में मजबूती से वृद्धि को समर्थन मिला, हालांकि कुल वृद्धि की रफ्तार चार साल से अधिक समय में देखी गई सबसे कमजोर रफ्तार में रही। कुछ कंपनियों ने बुकिंग में कमी, प्रतिस्पर्धा और परिवहन सेवाओं में कमी का पा किया।
इसके बावजूद कंपनियों ने कर्मचारियों की भर्ती जारी रखी और रोजगार सृजन 15 महीने के उच्च स्तर पर पहुंच गया। वहीं, कीमतों पर दबाव में मामूली ही वृद्धि हुई। कंपनियों ने डिजिटल मंचों, बिजली, कच्चे माल, श्रम, विपणन और नियामकीय जरूरतों पर अधिक खर्च की जानकारी दी।