वर्षों से राष्ट्र की सेवा में समर्पित Virarjun अर्जुनस्य प्रतिज्ञे द्वे, न दैन्यं, न पलायनम् ।

स्पेशल पुलिस यूनिट फॉर वूमेन एंड चिल्ड्रन ने एनसीसी कैडेट्स के लिए सेल्फ-डिफेंस वर्कशॉप आयोजित की

प्रकाशित: 04-09-2026 | लेखक: वीर अर्जुन टीम
नई दिल्ली , (वीअ)। दिल्ली पुलिस की स्पेशल पुलिस यूनिट फॉर विमेन एंड चिल्ड्रन के सेल्फ-डिफेंस विंग की डीसीपी की देखरेख में, दिल्ली 'ण्', सफदरजंग एन्क्लेव, नई दिल्ली में चल रहे कंबाइंड एनुअल ट्रेनिंग कैंप 2026 के तहत 450 एनसीसी कैडेट्स के लिए सेल्फ-डिफेंस तकनीकों पर एक दिन की वर्कशॉप आयोजित की। इस वर्कशॉप में प्रैक्टिकल सेल्फ-डिफेंस तकनीकों, हालात को समझने की समझ (सिचुएशनल अवेयरनेस), आत्मविश्वास बढ़ाने और मुश्किल हालात का सामना करने पर ध्यान दिया गया। कैडेट्स को बेसिक तकनीकों का लाइव डेमो और प्रैक्टिकल अभ्यास कराया गया ताकि वे संभावित खतरों वाले हालात में असरदार तरीके से प्रतिािढया दे सकें। ट्रेनर्स ने कैडेट्स को सतर्क रहने, सूझ-बूझ बनाए रखने और अपनी पर्सनल सेफ्टी के लिए सही समय पर कदम उठाने की अहमियत के बारे में भी जागरूक किया। सेशन के इंटरैक्टिव होने की वजह से कैडेट्स ने इसमें बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। यह कार्पाम स्पेशल पुलिस यूनिट फॉर वूमेन एंड चिल्ड्रन की उन लगातार कोशिशों का हिस्सा है, जिनका मकसद सेल्फ-डिफेंस ट्रेनिंग, सेफ्टी अवेयरनेस और कम्युनिटी आउटरीच के ज़रिए लड़कियों और युवा महिलाओं को सशक्त बनाना है, ताकि उनमें आत्मविश्वास और पर्सनल सेफ्टी का कल्चर बढ़े।