सोना 3,400 मजबूत, चांदी में 5,000 का उछाल
प्रकाशित: 04-09-2026 | लेखक: वीर अर्जुन टीम
नई दिल्ली, (भाषा)। अंतर्राष्ट्रीय बाजारों में मजबूत रुख के कारण राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में बृहस्पतिवार को सोने में लगातार छह दिन से जारी गिरावट का सिलसिला थम गया और यह 3,400 रुपये की बढ़त के साथ 1.59 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत बुधवार के 1,56,100 रुपये प्रति 10 ग्राम के बंद भाव से 3,400 रुपये बढ़कर 1,59,500 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी करों सहित) हो गई। चांदी में भी तेजी आई और यह 5,000 बढ़कर 2,40,500 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी करों सहित) हो गई। पिछली बार चांदी 2,35,500 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी।