नरेला में प्रॉपर्टी डीलर की हत्या
प्रकाशित: 04-09-2026 | लेखक: वीर अर्जुन टीम
नई दिल्ली , (वीअ)। बाहरी उत्तरी दिल्ली के नरेला में बृहस्पतिवार सुबह अज्ञात हमलावरों ने एक जिम के बाहर प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस को हत्या के पीछे गिरोह प्रतिद्वंद्विता का संदेह है। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मृतक की पहचान हरियाणा के सोनीपत निवासी प्रमोद दहिया के रूप में हुई है। सूत्रों के मुताबिक, घटना सुबह करीब सात बजे हुई जब हमलावरों ने दहिया पर गोलियां चलाईं और मौके से भाग गए। पुलिस हमलावरों की पहचान करने और घटनाओं के ाढम का पता लगाने के लिए इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। पुलिस सूत्रों ने कहा कि इस हत्या के पीछे गिरोह प्रतिद्वंद्विता का शक है। दहिया के एक रिश्तेदार ने कहा कि घटना सुबह करीब पौने सात बजे हुई जब वह जिम गए थे। रिश्तेदार ने कहा, ''वह नियमित रूप से जिम जाता था। मुझे मेरे कुछ परिचितों ने फोन किया कि प्रमोद को गोली मार दी गई है और वह गंभीर रूप से घायल है। मैं तुरंत मौके पर पहुंचा। मुझे पता चला कि हमलावर स्कूटर पर आए थे। उन्होंने करीब 15 गोलियां चलाईं और उसकी हत्या कर दी।''
रिश्तेदार ने बताया कि दहिया प्रॉपर्टी डीलर था और उसकी किसी से रंजिश नहीं थी।
रिश्तेदार ने बताया कि दहिया प्रॉपर्टी डीलर था और उसकी किसी से रंजिश नहीं थी।