वर्षों से राष्ट्र की सेवा में समर्पित Virarjun अर्जुनस्य प्रतिज्ञे द्वे, न दैन्यं, न पलायनम् ।

मुख्यमंत्री से मिला राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ का प्रतिनिधिमंडल

प्रकाशित: 04-09-2026 | लेखक: वीर अर्जुन टीम
लखनऊ,(वीअ)। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ उत्तर प्रदेश (प्राथमिक संवर्ग) का प्रतिनिधिमंडल प्रदेश अध्यक्ष शिवशंकर सिंह के नेतृत्व में माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी से मिला। प्रतिनिधिमंडल ने बेसिक शिक्षा विभाग के परिषदीय शिक्षकों की मौलिक एवं लंबे समय से लंबित समस्याओं से संबंधित छ सूत्रीय ज्ञापन सौंपते हुए उनके शीघ्र निराकरण की मांग की। महासंघ ने विशिष्ट बी.टी.सी.-2004 एवं अन्य अर्ह बैच के शिक्षकों को पुरानी पेंशन योजना का लाभ प्रदान करने, विभागीय टीईटी शीघ्र आयोजित कराने तथा प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों में पदोन्नति पर 17,140/?18,150 का न्यूनतम वेतनमान प्रदान किए जाने की मांग रखी। प्रतिनिधिमंडल ने शिक्षकों के लिए स्थायी एवं पारदर्शी स्थानांतरण नीति लागू करने, लंबित अंतजनपदीय एवं अंतर्जनपदीय स्थानांतरण नियमित रूप से कराने तथा आकांक्षी जनपदों में आवश्यकता के अनुसार अतिरिक्त शिक्षकों की भर्ती कर वर्षों से कार्यरत शिक्षकों को उनके मूल जनपद में स्थानांतरण का अवसर देने की मांग की। स्थानांतरण में वरिष्ठ शिक्षकों को वरीयता देने पर भी जोर दिया गया।