वर्षों से राष्ट्र की सेवा में समर्पित Virarjun अर्जुनस्य प्रतिज्ञे द्वे, न दैन्यं, न पलायनम् ।

स्वदेशी व्यापारी मंच की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक में स्वदेशी आंदोलन को मिली रफ्तार

प्रकाशित: 04-09-2026 | लेखक: वीर अर्जुन टीम
वीर अर्जुन संवाददाता
नई दिल्ली। भारत में स्वदेशी उत्पादों के उपयोग व उनके व्यापार को बढ़ावा देने के दृष्टिगत स्वदेशी व्यापारी मंच के तत्वाधान में मंच की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक का आयोजन हुआ । जिसमें व्यापारियों का मार्गदर्शन मुख्य रूप से मंच के अद भाद संगठक मा. कश्मीरी लाल जी, अ.भा. सह संगठक श्री सतीश कुमार जी, व्यापारी कल्याण बोर्ड (भारत सरकार) के चेयरमैन सुनील सिंघी जी, स्वदेशी व्यापारी मंच के राष्ट्रीय संयोजक श्री बी.सी. भरतिया जी, श्री प्रवीण खण्डेलवाल (सांसद- चांदनी चौक) और राष्ट्रीय महामंत्री फेडरेशन ऑ़फ ऑल इंडिया व्यापार मंडल एवं सदस्य व्यापारी कल्याण बोर्ड (भारत सरकार) आर के गौर जी का मिला । इस मौके पर फेडरेशन ऑ़फ ऑल इंडिया व्यापार मंडल के दिल्ली प्रदेश महामंत्री राजीव शर्मा सहित कई अन्य व्यापारी संगठनों के गणमान्य लोग भी मौजूद रहे । बैठक का शुभारंभ भारत माता, पं. दीनदयाल उपाध्याय जी, राष्ट्र ऋषि श्रद्धेय ठेंगडी जी और भामा शाह जी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करने के साथ हुआ । बैठक में तय हुआ कि यह कोई नया संगठन नहीं, बल्कि सभी व्यापारिक संगठनों को एकजुट कर व्यापारी और राष्ट्र हित में आवाज उठाने वाला एक संयुक्त मंच होगा, जिसमें फेडरेशन ऑ़फ ऑल इंडिया व्यापार मंडल , अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल, भारतीय उद्योग व्यापार मंडल , हॉकर्स ज्वाइंट एक्शन कमेटी, ... जैसे कई व्यापारिक संगठनों की सहभागिता रहेगी ।