वर्षों से राष्ट्र की सेवा में समर्पित Virarjun अर्जुनस्य प्रतिज्ञे द्वे, न दैन्यं, न पलायनम् ।

घरेलू इस्पात कीमतें चार साल के उच्चतम स्तर पर, दूसरी छमाही में भी तेजी जारी रहने का अनुमान

प्रकाशित: 23-09-2026 | लेखक: वीर अर्जुन टीम
नई दिल्ली, (भाषा)। बाजार अनुसंधान फर्म बिगमिंट के अनुसार कच्चे माल विशेषकर कोकिंग कोल के महंगा होने और मानसून के बाद मांग बढ़ने से घरेलू इस्पात की कीमतें चार साल के उच्चतम स्तर पर पहुंच गई हैं।
फर्म ने एक रिपोर्ट में कहा कि चालू वित्त वर्ष की बाकी तिमाहियों में भी यह रुख जारी रहने की उम्मीद है। बिगमिंट के आंकड़ों के अनुसार हॉट रोल्ड कॉइल (एचआरसी) और कोल्ड रोल्ड कॉइल (सीआरसी) ाढमश 64,000 रुपये प्रति टन और 75,000 रुपये प्रति टन के भाव पर बिक रहे हैं। इससे पहले ऐसे दाम जून 2022 में देखे गए थे। ये विश्व स्तर पर सबसे अधिक इस्तेमाल किए जाने वाले दो सपाट इस्पात उत्पाद हैं। एक अगस्त से एचआरसी और सीआरसी की कीमतों में ाढमश 6,000 रुपये प्रति टन और 8,500 रुपये प्रति टन की बढ़ोतरी हुई है। अगस्त की शुरुआत में एचआरसी 58,000 रुपये प्रति टन और सीआरसी 66,500 रुपये प्रति टन पर थी। बिगमिंट के एक विश्लेषक ने कहा कि कीमतों में यह उछाल मुख्य रूप से प्रमुख कच्चे माल की लागत बढ़ने और मांग में तेजी के कारण आया है। आयात किए जाने वाले कोकिंग कोल की कीमत महज एक महीने में करीब 65 डॉलर प्रति टन बढ़कर 305 डॉलर प्रति टन हो गई है। वहीं, लौह अयस्क फाइन की कीमतों में 200 से 250 रुपये प्रति टन की बढ़ोतरी दर्ज की गई है और यह 4,500 रुपये प्रति टन पर पहुंच गया है।