भारत में इलेक्ट्रिक वाहनों की बढ़ती मांग, बदल रही है ग्राहकों की पसंद
प्रकाशित: 23-09-2026 | लेखक: वीर अर्जुन टीम
नई दिल्ली, (वीअ)। भारत में इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) अब केवल पर्यावरण के प्रति जागरूक लोगों का विकल्प नहीं रह गए हैं, बल्कि आधुनिक जीवनशैली की पसंद बनते जा रहे हैं। आज कार खरीदने वाले ग्राहक वाहन चुनते समय अपना नजरिया बदल रहे हैं। वे अब आधुनिक तकनीक, बेहतरीन परफॉर्मेंस, आकर्षक डिजाइन और शानदार ओनरशिप अनुभव को पहले से कहीं अधिक महत्व दे रहे हैं। टाटा पैसेंजर इलेक्ट्रिक मोबिलिटी लिमिटेड के चीफ कमर्शियल ऑफिसर विवेक श्रीवत्स ने यह बात कही।
पहले ईवी को अपनाने के पीछे मुख्य वजह जिज्ञासा या पर्यावरण के प्रति जागरूकता होती थी। लेकिन अब उपभोक्ता स्मार्ट, सॉफ्टवेयर से चलने वाली मोबिलिटी की उम्मीद करते हैं। इंस्टेंट टॉर्क, शांत और बेहतरीन केबिन तथा ऐप आधारित रिमोट कनेक्टिविटी जैसे फीचर्स अब उनकी सामान्य अपेक्षाओं का हिस्सा बन चुके हैं। टाटा.ईवी के पोर्टफोलियो में शामिल सिएरा.ईवी, हैरियर.ईवी, नेक्सॉन.ईवी, पंच.ईवी और टिएगो.ईवी जैसे मॉडल दिखाते हैं कि अत्याधुनिक तकनीक, बेहतर सुरक्षा मानक और शानदार ड्राइविंग अनुभव अब किफायती कीमतों पर भी उपलब्ध कराए जा सकते हैं, जिससे प्रीमियम फीचर्स पहले से कहीं अधिक बड़े ग्राहक वर्ग की पहुंच में आ गए हैं।
नई पंच.ईवी में अधिक ऊर्जा घनत्व (एनर्जी डेंसिटी) और बेहतर थर्मल स्थिरता के लिए उन्नत एलएफपी प्रिज्मेटिक सेल दिए गए हैं। इसके 40केडब्ल्यूएच बैटरी पैक पर पहले मालिक को आजीवन हाई-वोल्टेज बैटरी वारंटी भी मिलती है।