आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का होगा ‘आंगन का मिलन'ः रेखा गुप्ता
प्रकाशित: 22-09-2026 | लेखक: वीर अर्जुन टीम
वीर अर्जुन संवाददाता
नई दिल्ली। माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के जन्मदिवस के अवसर पर शुरू किए गए ‘सेवा संकल्प अभियान' के अंतर्गत दिल्ली सरकार अपने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के योगदान को सम्मान देने के लिए ‘आंगन का मिलन' नामक विशेष कार्पाम आयोजित करने जा रही है। मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता ने कहा है कि आंगनवाड़ी कार्यकर्ता जमीनी स्तर पर बच्चों, महिलाओं और परिवारों तक सरकार की सेवाएं पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। उनके समर्पण और योगदान को सम्मान देना सरकार की जिम्मेदारी है। दिल्ली सरकार आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के मानदेय को बढ़ाने पर भी विचार कर रही है ताकि उनके योगदान और जिम्मेदारियों को उचित महत्व दिया जा सके।
मुख्यमंत्री ने बताया कि आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के सम्मान के लिए दिल्ली की सभी 70 विधानसभा क्षेत्रों में कार्पाम 23 सितंबर से कार्पाम आयोजित किए जाएंगे। इन कार्पामों में बड़ी संख्या में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं, लाभार्थियों, बच्चों, महिलाओं, अभिभावकों और स्थानीय समुदाय की भागीदारी होगी। इन कार्पामों के लिए करीब 25 हजार निमंत्रण पत्र भेजे जा रहे हैं, ताकि अधिक से अधिक लोगों को इस पहल से जोड़ा जा सके। हर विधानसभा क्षेत्र में लगभग 500 लोगों की भागीदारी प्रस्तावित है। इनमें विधायक और अन्य जनप्रतिनिधि, लाभार्थी, बच्चे, गर्भवती महिलाएं, स्तनपान कराने वाली महिलाएं, माता-पिता, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायक, ाsढच कार्यकर्ता एवं सहायक, समुदाय के प्रतिनिधि तथा अन्य संबंधित हितधारक शामिल होंगे। कार्पाम में प्रतिभागियों को पोषण शपथ भी दिलाई जाएगी। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के सम्मान के लिए 2,500 रुपये के सामान वाली विशेष सम्मान किट भी तैयार की गई है। इस किट में बैग, यूनिफॉर्म, इंसुलेटेड पानी की बोतल, कैप, प्राथमिक उपचार पाउच और छाता शामिल हैं। विधानसभा स्तर के कार्पामों के दौरान मुख्य अतिथि द्वारा यह किट आंगनवाड़ी से जुड़े अग्रिम पंक्ति के कार्यकर्ताओं को प्रदान की जाएगी। यह सम्मान किट आंगनवाड़ी सेवाओं को लोगों तक पहुंचाने और समुदाय से जुड़ाव मजबूत करने में कार्यकर्ताओं के योगदान के प्रति सम्मान और सराहना का प्रतीक होगी। मुख्यमंत्री ने बताया कि सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आयोजित किए जा रहे इन कार्पामों को 9वें राष्ट्रीय पोषण माह 2026 से भी जोड़ा गया है। महिला एवं बाल विकास विभाग केंद्र सरकार द्वारा प्रायोजित ‘सक्षम आंगनवाड़ी एवं पोषण' योजना के तहत 17 सितंबर 2026 से 17 अक्टूबर 2026 तक राष्ट्रीय पोषण माह मना रहा है। इस वर्ष इसकी थीम ‘हमारी आंगनवाड़ी, हमारी जिम्मेदारी' है। इसका उद्देश्य पोषण के प्रति जागरूकता बढ़ाना, समुदाय की भागीदारी को मजबूत करना और आंगनवाड़ी सेवाओं के प्रति लोगों में जिम्मेदारी की भावना विकसित करना है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान के तहत आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का सम्मान और पोषण के प्रति जनजागरूकता, दोनों का उद्देश्य लोगों को सेवा और जिम्मेदारी से जोड़ना है। आंगनवाड़ी कार्यकर्ता इस पूरी व्यवस्था की महत्वपूर्ण कड़ी हैं। उनके योगदान को सम्मान देना, उनके काम को पहचान देना और उनके मानदेय में बढ़ोतरी की संभावनाओं पर विचार करना इसी प्रतिबद्धता का हिस्सा है। हमारा प्रयास है कि सरकार की योजनाओं का लाभ लोगों तक पहुंचाने वाले हमारे जमीनी कार्यकर्ताओं को भी सम्मान और सहयोग मिले।