वर्षों से राष्ट्र की सेवा में समर्पित Virarjun अर्जुनस्य प्रतिज्ञे द्वे, न दैन्यं, न पलायनम् ।

दिल्ली नगर निगम के आयुक्त संजीव खिरवार ने उत्तरी क्षेत्र में स्थित बालक राम अस्पताल का निरीक्षण किया

प्रकाशित: 24-09-2026 | लेखक: वीर अर्जुन टीम
वीर अर्जुन संवाददाता
नई दिल्ली। दिल्ली नगर निगम के आयुक्त श्री संजीव खिरवार ने आज उत्तरी क्षेत्र में स्थित बालक राम अस्पताल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान आयुक्त ने अस्पताल में प्रदान की जाने वाले सुविधाओं का जायजा लिया तथा नागरिकों की सुविधा के लिए सभी कर्मचारियों को पूरी निष्ठा एवं प्रतिबद्धता से कार्य करने के आदेश दिए। इस अवसर पर तिमारपुर से विधायक श्री सूर्य प्रकाश खत्री, अतिरिक्त आयुक्त श्री पंकज नरेश अग्रवाल,उत्तरी क्षेत्र की उपायुक्त सुश्री श्वेता नागरकोटी, प्रमुख अभियंता श्री के.के.शर्मा सहित दिल्ली नगर निगम के वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित रहे। निगमायुक्त श्री संजीव खिरवार ने बालक राम अस्पताल के निरीक्षण के दौरान नागरिकों के सुचारू आवागमन के लिए मुख्य एप्रोच सड़क से अस्पताल के प्रवेश द्वार तक मार्ग को बनवाने के निर्देश दिए। उन्होंने अस्पताल प्रांगण में स्थित पेड़ के पुनर्स्थापन करने के आदेश दिए ताकि अस्पताल में आने वाले रोगियों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो और चिकित्सीय सेवाओं का सुचारू निष्पादन सुनिश्चित किया जा सके। आयुक्त श्री संजीव खिरवार ने अस्पताल में पर्याप्त संख्या में कार्यबल नियुक्त करने के आदेश दिए। आयुक्त श्री संजीव खिरवार ने उत्तरी क्षेत्र के वजीराबाद का भी निरीक्षण कर नागरिकों की समस्याओं के बारे में जानकारी ली। उन्होंने इलाके की नालियों से गाद निकालकर उनकी सफाई सुनिश्चित करने के आदेश दिए। उन्होंने कहा कि नालियों की सफाई में बाधक रैंपों को तोड़कर सही ढंग से नालियों की सफाई की जाए ताकि नागरिकों को किसी भी प्रकार की समस्या का सामना ना करना पड़े।