दिल्ली ‘पीएम सूर्य घर' पंजीकरण पोर्टल का शुभारंभ
प्रकाशित: 22-09-2026 | लेखक: वीर अर्जुन टीम
वीर अर्जुन संवाददाता
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में चलाए जा रहे ‘सेवा संकल्प अभियान' के तहत दिल्ली सरकार ने स्वच्छ ऊर्जा और जनसुविधा से जुड़ी महत्वपूर्ण पहल की शुरुआत की है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सोमवार को दिल्ली सचिवालय में ‘पीएम सूर्य घर: मुफ्त बिजली योजना' के तहत ‘दिल्ली पीएम सूर्य घर' पंजीकरण पोर्टल का शुभारंभ किया। इस पोर्टल के माध्यम से दिल्लीवासियों के लिए घर की छत पर सोलर पैनल लगवाने की प्रािढया को आसान और सुविधाजनक बनाया गया है। मुख्यमंत्री ने दिल्लीवासियों से ‘पहले आओ, पहले पाओ' के आधार पर इस योजना का अधिक से अधिक लाभ उठाने और जल्द पंजीकरण कराने का आह्वान किया है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि ‘सेवा संकल्प अभियान' का उद्देश्य केवल योजनाओं की घोषणा करना नहीं, बल्कि ऐसी सुविधाओं को लोगों तक पहुंचाना है जिनका सीधा लाभ उनके दैनिक जीवन में दिखाई दे। पीएम सूर्य घर योजना के माध्यम से दिल्ली के परिवारों को सौर ऊर्जा से जोड़ना इसी सोच का हिस्सा है। दिल्ली में बड़ी संख्या में परिवार अपने घर की छत पर सोलर पैनल लगाकर बिजली पैदा कर सकते हैं। इससे एक ओर स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा मिलेगा, वहीं दूसरी ओर परिवारों को बिजली के खर्च में बचत का अवसर मिलेगा। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना के तहत केंद्र सरकार 3 किलोवाट तक के रूफटॉप सोलर सिस्टम के लिए 78,000 रुपये तक की सब्सिडी देती है। दिल्ली सरकार ने भी इसी के अनुरूप 78,000 रुपये की राज्य सब्सिडी देने का निर्णय लिया है। इस तरह केंद्र और दिल्ली सरकार की ओर से मिलाकर 1.56 लाख रुपये तक की सब्सिडी उपलब्ध होगी।
उन्होंने कहा कि दिल्ली के ऐसे घरेलू उपभोक्ता जिनकी औसत मासिक बिजली खपत 400 यूनिट तक है, उनके लिए 3 किलोवाट तक का रूफटॉप सोलर सिस्टम बिना किसी खर्च के लगाने की व्यवस्था की जा रही है। यदि सोलर सिस्टम की लागत में कोई अतिरिक्त अंतर आता है तो उसे भी सरकार द्वारा उपलब्ध सहायता के माध्यम से पूरा करने की व्यवस्था की जाएगी।