दिल्ली में जन-जागरूकता एवं सेवा अभियान की शुरुआत
प्रकाशित: 23-09-2026 | लेखक: वीर अर्जुन टीम
वीर अर्जुन संवाददाता
नई दिल्ली। संकल्प सेवा अभियान के दौरान आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के प्रेरक जीवन, उपलब्धियों व उनके विकसित भारत से जुड़े आग्रहों का ‘नमो सेवा की अनकही कहानियां' नुक्कड़ नाटक श्रृंखला के जरिए आज से दिल्ली भर में मंचन शुरू किया जा रहा है। जिससे प्रेरित होकर दिल्लीवासी बड़ी संख्या में दिल्ली को स्वच्छ, सुंदर और विकसित बनाने के अभियान का हिस्सा बनेंगे।
यह जानकारी कला, संस्कृति एवं भाषा मंत्री श्री कपिल मिश्रा ने मंगलवार को दिल्ली सचिवालय में आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान दीं।
नाटकों के माध्यम से यह संदेश दिया जाएगा कि प्रत्येक नागरिक अपने स्तर पर दिल्ली और राष्ट्र के लिए सेवा के कार्यों से किस प्रकार जुड़ सकता है। देश की उपलब्धियां लोगों को गौरवान्वित महसूस कराने के साथ ही देश सेवा से जुड़ने के लिए भी प्रेरित करेंगी।
श्री कपिल मिश्रा ने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी का जीवन और उनकी कार्यशैली हर वर्ग के लिए प्रेरणा और सन्देश हैं। नाटकों के जरिये स्वच्छता ही सेवा, वोकल फॉर लोकल, बेटियों की शिक्षा जैसे उद्देश्यों का आग्रह होगा साथ ही प्रधानमंत्री जी के 25 वर्षों के सेवा, सुशासन और राजनीतिक शुचिता से भरे कार्यकाल में लोगों का जीवन बदलने और बेहतर करने वाले फैसलों का भी मंचन होगा। गरीब एवं किसान कल्याण की योजनायें जैसे पीएम आवास, एसबीएम शौचालय, सौभाग्य योजना, उज्जवला योजना, आयुष्मान भारत, किसान सम्मान निधि, जल जीवन मिशन की जानकारी दी जाएगी। मुद्रा लोन और स्टार्ट अप इंडिया जैसे महिला एवं युवा सशक्तिकरण के कदम, भारत की अभेद्य सुरक्षा और विश्व की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की कहानी भी लोग देखेंगे।
प्रधानमंत्री जी के देशहित में लिए ऐतिहासिक फैसलों से देश और दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता के उनके स़फर की भी लोगों को झलक मिलेगी। साथ ही उनके जीवन की अन्य कम चर्चित एवं प्रेरणादायी कहानियों का भी मंचन होगा। श्री कपिल मिश्रा ने कहा कि कला, संस्कृति एवं भाषा विभाग के अंतर्गत साहित्य कला परिषद द्वारा दिल्ली के लगभग 1,250 स्थानों पर नुक्कड़ नाटकों का आयोजन किया जाएगा। कला, संस्कृति एवं भाषा मंत्री ने कहा कि सेवा, स्वच्छता और देश के विकास से जुड़े कार्यों तथा योजनाओं की जानकारी आम नागरिकों तक सरल और प्रभावी माध्यम से पहुंचाने के लिए यह श्रृंखला तैयार की गई है। इसके जरिये आदरणीय प्रधानमंत्री जी के ‘विकसित भारत' संकल्प की दिशा में माननीय मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता के नेतृत्व में ‘विकसित दिल्ली' संकल्प में दिल्लीवासियों के योगदान के लिए भी लगातार आग्रह किया जायेगा।
श्री कपिल मिश्रा ने कहा कि अभियान के तहत दिल्लीभर में लगभग 30 से 35 नुक्कड़ नाटक टीमें एक साथ विभिन्न स्थानों पर प्रस्तुतियां देंगी।