वर्षों से राष्ट्र की सेवा में समर्पित Virarjun अर्जुनस्य प्रतिज्ञे द्वे, न दैन्यं, न पलायनम् ।

दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता ने साओ पाउलो राज्य के उप-राज्यपाल फेलिसियो रामुथ से की शिष्टाचार भेंट

प्रकाशित: 23-09-2026 | लेखक: वीर अर्जुन टीम
वीर अर्जुन संवाददाता
नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा के अध्यक्ष श्री विजेंद्र गुप्ता ने 69वें राष्ट्रमंडल संसदीय सम्मेलन (सीपीसी) से जुड़े अपने कार्पामों के तहत साओ पाउलो के अध्ययन दौरे के दौरान साओ पाउलो राज्य के माननीय उप-राज्यपाल श्री फेलिसियो रामुथ से सौहार्दपूर्ण एवं सार्थक मुलाकात की। बैठक के दौरान भारत और ब्राजील के बीच लोकतांत्रिक संस्थाओं, शासन व्यवस्था तथा पारस्परिक हित के विभिन्न विषयों पर विचारों का आदान-प्रदान हुआ।
इस दौरान श्री विजेंद्र गुप्ता और श्री फेलिसियो रामुथ ने भारत और ब्राजील में चुनावी प्रािढयाओं तथा लोकतांत्रिक संस्थाओं के कामकाज पर चर्चा की। दोनों ने राज्य स्तर पर सरकारों के कार्य करने के तौर-तरीकों तथा उन संस्थागत व्यवस्थाओं पर भी अपने विचार साझा किए, जिनके माध्यम से निर्वाचित प्रतिनिधि और कार्यपालिका प्रभावी शासन एवं जनसेवा सुनिश्चित करने में योगदान देते हैं। इस चर्चा में भारतीय और ब्राजील के राज्यों के बीच सहयोग एवं अनुभवों के आदान-प्रदान को मजबूत करने की संभावनाओं पर भी बातचीत हुई, विशेष रूप से शासन व्यवस्था, विधायी कार्यप्रणाली और लोकतांत्रिक भागीदारी से जुड़े क्षेत्रों के बारे में सुझावों का आदान प्रदान हुआ। श्री गुप्ता ने कहा कि संसदीय एवं संस्थागत आदान-प्रदान विभिन्न लोकतांत्रिक व्यवस्थाओं को एक-दूसरे के अनुभवों और कार्यप्रणालियों से सीखने का अवसर प्रदान करता है। यह बैठक 69वें राष्ट्रमंडल संसदीय सम्मेलन के दौरान श्री विजेंद्र गुप्ता के व्यापक कार्पामों का हिस्सा थी, जिसमें उन्होंने संसदीय लोकतंत्र, समावेशी भागीदारी, उत्तरदायी शासन तथा विधायी संस्थाओं के समक्ष उपस्थित समकालीन चुनौतियों से संबंधित चर्चाओं में भाग लिया।