13 को होगा ऐतिहासिक ब्रह्मा समागम: पंडित आरडी शर्मा
प्रकाशित: 07-09-2026 | लेखक: वीर अर्जुन टीम
वीर अर्जुन संवाददाता
नई दिल्ली। राष्ट्रीय जागरूक ब्राह्मण महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित आरडी शर्मा ने कहा कि आगामी 13 सितंबर को गाजियाबाद में ब्रह्मा समागम का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्पाम ब्राह्मण समाज की एकजुटता, सामाजिक चेतना और संगठनात्मक शक्ति का ऐतिहासिक संदेश देगा।
पंडित आरडी शर्मा ने बताया कि समागम को सफल बनाने के लिए व्यापक स्तर पर तैयारियां चल रही हैं। रविवार को उन्होंने समाज के लोगों के बीच पहुंचकर बागपत, बड़ौत, किरठल, छपरौली, अमीनगर सराय, खेकड़ा और निचोड़ सहित विभिन्न क्षेत्रों में नुक्कड़ बैठकों के माध्यम से लोगों से संवाद किया और कार्पाम में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि गाजियाबाद में होने वाला ब्रह्मा समागम केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि ब्राह्मण समाज की एकजुटता और सामाजिक सहभागिता का बड़ा मंच साबित होगा। समागम में उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, दिल्ली प्रदेश और हरियाणा से बड़ी संख्या में समाज के लोग शामिल होंगे। पंडित आरडी शर्मा ने कहा कि कार्पाम को व्यवस्थित और सफल बनाने के लिए समाज के वरिष्ठ लोगों एवं कार्यकर्ताओं को अलग-अलग क्षेत्रों में जिम्मेदारियां सौंपी जा रही हैं। बैठकें आयोजित कर कार्यकर्ताओं को समागम की रूपरेखा, व्यवस्थाओं और समाज की अधिकतम भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए दिशा-निर्देश दिए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि ब्राह्मण समाज को आज आवश्यकता है कि वह आपसी मतभेदों से ऊपर उठकर सामाजिक हित और संगठन की मजबूती के लिए एकजुट हो। समाज की एकता ही उसकी सबसे बड़ी शक्ति है और इसी भावना के साथ गाजियाबाद के समागम को सफल बनाने का प्रयास किया जा रहा है। रविवार को नगर के राधे अरविंद डेयरी के डायरेक्टर एवं दिल्ली पुलिस के पूर्व उपनिरीक्षक तथा ब्राह्मण जागरूक मंच के वरिष्ठ नेता राधेश्याम भारद्वाज के प्रतिष्ठान पर पंडित आरडी शर्मा ने मीडिया से बातचीत करते हुए यह जानकारी दी। उन्होंने समाज के लोगों से आह्वान किया कि 13 सितंबर को गाजियाबाद में होने वाले इस महत्वपूर्ण समागम में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर ब्राह्मण समाज की एकता और संगठनात्मक शक्ति का परिचय दें।