वर्षों से राष्ट्र की सेवा में समर्पित Virarjun अर्जुनस्य प्रतिज्ञे द्वे, न दैन्यं, न पलायनम् ।

हमारे बच्चों को दबाती व कुचलती है देश की शिक्षा प्रणाली: राहुल

प्रकाशित: 18-06-2026 | लेखक: वीर अर्जुन टीम
जयपुर, (भाषा)। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बुधवार को देश की शिक्षा प्रणाली की प्रासंगकिता पर सवाल उ"ाते हुए बुधवार को कहा कि यह हमारे बच्चों को दबाती और कुचलती है जो देश के लिए सही नहीं है। गांधी ने कोचिंग हब के रूप में विख्यात कोटा शहर में छात्रों के साथ संवाद कार्यक्रम छात्रों की गूंज में यह बात कही। उन्होंने कहा, हिंदुस्तान की शिक्षा प्रणाली अपने बच्चों को दबाव देती है, तनाव देती है, उन्हें दबाता है और कुचलता है। और यह देश के लिए सही नहीं है। इससे पहले राहुल गांधी ने कहा कि उनकी छात्रों युवाओं के साथ इस संवाद का मकसद राजनीतिक नहीं है। उन्होंने कहा, यह कोई राजनीतिक बै"क नहीं है। इसमें भारत की शिक्षा प्रणाली पर चर्चा होगी कि इसमें क्या कमियां हैं और क्या सुधार करने की जरूरत है। उन्होंने कहा, यह बै"क आपके बारे में है, उन युवाओं के बारे में है जो अपना भविष्य बनाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं।
यह शाम आपके बारे में है, उन चुनौतियों के बारे में जिनका आप हर दिन सामना कर रहे हैं।w बातचीत के लिए पांच छात्रों (तीन लड़कियों और दो लड़कों) को मंच पर बुलाया गया जो विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं।