मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में हुई जिला लोक संपर्क एवं कष्ट निवारण समिति की बैठक
प्रकाशित: 13-09-2026 | लेखक: वीर अर्जुन टीम
चंडीगढ़, (पवन आश्री)। हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने शनिवार को सिरसा में आयोजित जिला लोक संपर्क एवं कष्ट निवारण समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए विभिन्न विभागों से संबंधित जन शिकायतों की सुनवाई की। बैठक में 16 शिकायतों में से 13 का मौके पर समाधान किया गया।
चत्तरगढ पट्टी आनंद विहार निवासी विजय कुमार ने शिकायत में बताया कि उसे सेक्टर-21 में फ्लैट नंबर 387 आवंटित किया गया था। इसके लिए उसने निर्धारित राशि जमा करवाई और अलॉटमेंट लेटर भी जारी किया गया, लेकिन अभी तक उसे फ्लैट का भौतिक कब्जा नहीं मिला है। शिकायतकर्ता के अनुसार फ्लैट में सीवर, पानी और बिजली कनेक्शन जैसी मूलभूत सुविधाएं भी उपलब्ध नहीं हैं। मुख्यमंत्री ने शिकायतकर्ता की इच्छा अनुसार ब्याज सहित रुपये वापिस करने तथा रिफंड के जितने भी मामले लंबित हैं, उनकी एक महीने में पेंडेंसी क्लीयर करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि इस मामले में जिस अधिकारी की लापरवाही बनती हैं, जांच करके संबंधित के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। वहीं पवन कुमार ने शिकायत में बताया कि उनकी पत्नी एवं बच्चों के साथ कथित तौर पर मारपीट की गई तथा घटना के संबंध में पुलिस में शिकायत देने के बावजूद प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया है कि संबंधित मामले में आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई के बजाय उसे और उसके परिवार को परेशान किया जा रहा है। मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने निर्देश दिए कि मामले में दोनों पक्षों की बात सुनकर जांच करके आवश्यक कार्रवाई की जाए। गांव कंवरपुरा निवासी रामगोपाल ने शिकायत में बताया कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत उसके खाते से करीब 76,960.31 रुपये की बीमा राशि काटी गई, लेकिन कपास की फसल का बीमा क्लेम अभी तक प्राप्त नहीं हुआ।