वर्षों से राष्ट्र की सेवा में समर्पित Virarjun अर्जुनस्य प्रतिज्ञे द्वे, न दैन्यं, न पलायनम् ।

कितने टाइप के होते हैं डायबिटीज? जानिए कौन सा होता है सबसे खतरनाक

प्रकाशित: 05-03-2026 | लेखक: वीर अर्जुन टीम
कितने टाइप के होते हैं डायबिटीज? जानिए कौन सा होता है सबसे खतरनाक
डायबिटीज आज के वक्त में इतनी आम समस्या होती जा रही है कि लोगों जिसे पहले सिर्फ बुजुर्गों की बीमारी समझते हैं, आज वही बीमारी छोटे बच्चों में भी देखने को मिल रहा है. इसके शुरुआती लक्षण साफ दिखाई नहीं देते, जिस वजह से अख्सर लोग उन्हें नजरअंदाज कर देते हैं. वस वहीं से यह बीमारी शरीर पर अपना कब्जा जमाने लगती है और पूरे शरीर को अंदर से कमजोर कर देती है. हालांकि, इसके कुछ स्टेज होते हैं, जिन्हें टाइप कहा जाता है, जिसकी जानकारी होना बहुत जरूरी है. डायबिटीज के क्या लक्षण होते हैं इसके बारे में आपने बहुत कुछ सुना होगा, लेकिन आइए जानते हैं आखिर यह होती क्यों हैं और इसके कितने प्रकार होते हैं.
क्या है डायबिटीज? Diabetes Kya Hota Hai
डायबिटीज (Diabetes) एक ऐसी बीमारी है जिसमें शरीर में ब्लड शुगर (Glucose) का स्तर सामान्य से ज्यादा हो जाता है. यह तब होता है जब शरीर पर्याप्त इंसुलिन (Insulin) नहीं बनाता या उसका सही उपयोग नहीं कर पाता है. लंबे समय तक अनियंत्रित रहने पर यह दिल, किडनी, आंखों और नसों को नुकसान पहुंचा सकती है, इसलिए इसके कंट्रोल में रखना बहुत जरूरी है. अब आपके मन में सवाल आ रहा होगा कि आखिर किन लोगों को यह बीमारी का खतरा सबसे ज्यादा होता है? अक्सर लोग समझते हैं कि जिन के परिवार पहले किसी को डायबिटीज रहा होगा, सिर्फ उन्हें ही इस बीमारी का होगा, लेकिन ऐसा नहीं है, गलत खानपान, मोटापा, कम शारीरिक गतिविधि, तनाव आदि भी इसके प्रमुख कारण बन सकते हैं.
अब जानते हैं आखिर डायबिचीज कितने प्राकर के होते हैं और कौन सा सबसे खतरनाक होता है? बता दें कि डायबिटीज के 3 मुख्य प्रकार होते हैं, जिनमें;
• टाइप 1 डायबिटीज
• टाइप 2 डायबिटीज
• जेस्टेशनल डायबिटीज
टाइप 1 डायबिटीज: इस स्थिति में शरीर का इम्यून सिस्टम ज्यादा एक्टिव हो जाता है, जिस कारण वह पैंक्रियास की उन कोशिखाओं पर हमला कर देता है, जो इंसुलिन बनाती है. इस कारण शरीर में इंसुलिन बनाने के क्षमता कम बहुत कम हो जाती है या फिर बंद ही हो जाती है, जिससे ब्लड शुगर बढ़ने लगता है.
टाइप 2 डायबिटीज: इस स्थिति में शरीर में इंसुलिन को बनता है, लेकिन यह हार्मोन सही ढंग से काम नहीं करते है. इसे इंसुलिन रेजिस्टेंस कहा जाता है, जिससे ब्लड शुगर का स्तर बढ़ने लगता है.
जेस्टेशनल डायबिटीज: अक्सर कुछ महिलाओं में गर्भावस्था के दौरान होती है. इस स्थिति में शरीर ब्लड शुगर को सही तरीके से कंट्रोल नहीं कर पाता है, जिससे शुगर लेवल बढ़ जाता है. कई रिसर्च बताती है कि यह आमतौर पर बच्चे के जन्म के बाद सामान्य हो जाती है, लेकिन भविष्य में मां को टाइप 2 डायबिटीज होने का खतरा बढ़ सकता है.
कौन सा डायबिटीज सबसे खतरनाक? Kaun Sa Diabetes Sabse Khatarnak Hota Hai
रिपोर्ट्स बताते हैं कि टाइप 1 और टाइप 1 दोनों ही खतरनाक होते हैं. लेकिन टाइप 1 को सबसे ज्यादा खतरनाक माना जाता है क्योंकि इसमें शरीर की इम्यून सिस्टम पैंक्रियास की उन कोशिकाओं को नष्ट कर देती है जो इंसुलिन बनाती हैं, इंसुलिन को बनाए रखने के लिए मरीज को जीवनभर इंसुलिन इंजेक्शन लेना पड़ता है, इसमें लापरवाही गंभीर हो सकती है. वहीं टाइप 2 भी कम नहीं है, क्योंकि यह धीरे-धीरे बढ़ती है और लंबे समय तक बिना लक्षण के रह सकती है, जिससे दिल, किडनी, आंखों और नसों पर गंभीर असर पड़ सकता है.