वर्षों से राष्ट्र की सेवा में समर्पित Virarjun अर्जुनस्य प्रतिज्ञे द्वे, न दैन्यं, न पलायनम् ।

महिलाओं की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल

प्रकाशित: 23-09-2026 | लेखक: संपादकीय टीम
बिहार के जमुई में 19 सितंबर की शाम करीब 7 बजे एक युवती के साथ कथित तौर पर जबरदस्ती किए जाने की घटना ने महिलाओं की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। पुलिस ने कुछ आरोपियों को गिरफ्तार किए जाने की जानकारी दी है, जबकि आरोपियों की संख्या सात बताई जा रही है। घटना का सबसे चिंताजनक पहलू यह है कि ऐसी वारदातों में अपराधियों को कानून और सामाजिक प्रतिािढया का भय कितना कम रह गया है । भारत के राष्ट्रीय महिला आयोग ने विश्व पर संज्ञान दिया है और बिहार के डीजीपी से 7 दिन के अंदर रिपोर्ट तलब की है जिनका स्वागत किया जाना चाहिए। इस मुद्दे को बिहार के नेता तेजस्वी यादव से लेकर राहुल गांधी ने मुद्दे को जोरदार ढंग से उठाया है और बिहार बिहार में महिला सुरक्षा पर सरकार को कटघरे में खड़ा किया है।।महिलाओं के प्रति अपराध के पीछे कानून के भय की कमी, महिलाओं के प्रति घटिया मानसिकता एवं सामाजिक चुप्पी जैसे अनेक कारक हो सकते हैं। जिस पर सरकार को और समाज को भी काम करना होगा। किसी गंभीर अपराध के बाद गिरफ्तारी आवश्यक है, लेकिन महिलाओं की सुरक्षा की प्रभावी व्यवस्था का अर्थ केवल घटना के बाद कार्रवाई करना नहीं है। सरकार और पुलिस को संवेदनशील स्थानों की पहचान करके वहां पर्याप्त पुलिस गश्त, प्रकाश व्यवस्था, सीसीटीवी निगरानी, त्वरित प्रतिािढया व्यवस्था और शिकायतों पर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित करनी चाहिए।स्कूल, कॉलेज, कोचिंग संस्थानों, बाजारों, बस स्टैंड,रेलवे स्टेशन और सुनसान मार्गों के आसपास विशेष सुरक्षा व्यवस्था की नियमित समीक्षा होनी चाहिए। महिला हेल्पलाइन और आपातकालीन पुलिस सहायता की जानकारी भी व्यापक रूप से उपलब्ध कराई जानी चाहिए। हमें समझना होगा कि महिला के साथ अपराध होते देखकर चुप रहना समाधान नहीं है। यदि कोई व्यक्ति किसी महिला को जबरदस्ती रोकता है, उसके साथ हिंसा करता है या अपराध करने का प्रयास करता है, तो आसपास के लोगों को अपनी सुरक्षा का ध्यान रखते हुए तुरंत पुलिस को सूचना देनी चाहिए। जमुई जैसी घटना में जिस मित्र ने युवती को बचाने का प्रयास किया, उसके साहस को मानवीय दृष्टि से समझा जा सकता है। लेकिन आम नागरिकों को अपराधी से अकेले भिड़ने की बजाय सुरक्षित तरीके से पुलिस को सूचना देने और सहायता जुटाने को प्राथमिकता देनी चाहिए, क्योंकि हस्तक्षेप करने वाले व्यक्ति की अपनी जान भी खतरे में पड़ सकती है।
-वीरेंद्र कुमार जाटव,
नई दिल्ली।