महिलाओं पर हमले ‘भयावह', सुरक्षा सुनिश्चित करें केंद्र और राज्य सरकारें : प्रियंका गांधी
प्रकाशित: 23-09-2026 | लेखक: वीर अर्जुन टीम
वायनाड, (भाषा)। कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने मंगलवार को दिल्ली व बिहार में महिलाओं के यौन उत्पीड़न की बढ़ती घटनाओं पर चिंता जताई और कहा कि इस तरह के ''भयावह'' हमले न केवल बढ़ रहे हैं बल्कि अधिक हिंसक भी होते जा रहे हैं।
उन्होंने केंद्र और राज्य सरकारों से यह सुनिश्चित करने का आग्रह किया कि महिलाएं सुरक्षित तरीके से सड़कों पर निकल सकें। प्रियंका ने महिलाओं के खिलाफ अपराध की घटनाओं को ''भयावह'' करार देते हुए कहा कि महिलाओं के लिए हमेशा असुरक्षा का माहौल रहा है और अब स्थिति बेहद खराब होती जा रही है। उन्होंने यहां संवाददाताओं से कहा, ''यह भयावह है... महिलाओं के खिलाफ अपराध लगातार बढ़ते जा रहे हैं। महिलाओं के लिए हमेशा से असुरक्षित स्थिति रही है और अब उनके खिलाफ हिंसा की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। मेरा मानना है कि बड़ी-बड़ी योजनाओं और कार्पामों की बात करने का कोई मतलब नहीं है, अगर हम सड़कों पर महिलाओं की सुरक्षा भी सुनिश्चित नहीं कर सकते।'' पिछले कुछ सप्ताह में राष्ट्रीय राजधानी में नाबालिग लड़कियों के यौन उत्पीड़न की कई घटनाएं सामने आई हैं।