कैदी की धारदार वस्तु से हत्या
प्रकाशित: 22-09-2026 | लेखक: वीर अर्जुन टीम
नई दिल्ली , (वीअ)। दिल्ली के रोहिणी में केंद्रीय जेल नंबर 10 के अंदर दो कैदियों ने सोमवार को एक विचाराधीन कैदी की कथित तौर पर धारदार वस्तु से वार कर हत्या कर दी। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान प्रदीप उर्फ मोहिंदर (31) के रूप में हुई है, जो न्यायिक हिरासत में जेल की बैरक संख्या 203 में बंद था। अधिकारियों ने प्रारंभिक जानकारी के आधार पर बताया कि प्रदीप अपनी बैरक की ओर लौट रहा था कि दो अन्य कैदियों ने उस पर कथित तौर पर धारदार वस्तु से हमला कर दिया। उन्होंने कहा कि उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।