टेलीग्राम टास्क में निवेश के नाम पर ठगी, खाता ऑपरेटर गिरफ्तार
प्रकाशित: 07-09-2026 | लेखक: वीर अर्जुन टीम
फरीदाबाद ,(वीअ)। एक व्यक्ति से टेलीग्राम टास्क में निवेश के नाम पर 1,70,000 रुपये की ठगी करने के मामले में साइबर थाना एनआईटी की टीम ने दिनेश निवासी अजमेर राजस्थान को गिरफ्तार किया है। पुलिस प्रवक्ता अनुसार जवाहर कालोनी फरीदाबाद निवासी एक व्यक्ति ने साइबर थाना एनआईटी में दी अपनी शिकायत में बताया कि 18 जुलाई को वह एक व्हॉट्सएप व टेलीग्राम ग्रुप में जुडा जहा उसे टास्क दिये जाने लगे जिन्हें पुरा करने के बाद उसे पैसे मिलते थे, फिर ठगों द्वारा उसे प्रीपेड टेलीग्राम टास्क में निवेश करने बारे कहा गया। जिसके बाद शिकायतकर्ता ने अलग-अलग ट्रांजेक्सन के जरिए ठगो के पास कुल 1,70,000 रुपये भेज दिए जिसके बाद उसे कोई पैसा वापस नही मिलाए जिस शिकायत पर साइबर थाना एनआईटी में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी दिनेश के पास खाता का एक्सेस था, जिस खाता में ठगी के 75000 रुपये आये थे। आरोपी ठगों द्वारा बताए खातों में पेसे ट्रांसफर कर देता था। आरोपी बीएससी पास है, जिसको माननीय न्यायलय में पेश कर जेल भेजा गया है।