वर्षों से राष्ट्र की सेवा में समर्पित Virarjun अर्जुनस्य प्रतिज्ञे द्वे, न दैन्यं, न पलायनम् ।

दिल्ली पुलिस ने अवैध शराब तस्कर को पकड़ा, गोदाम से 1576 पव्वे बरामद

प्रकाशित: 07-09-2026 | लेखक: वीर अर्जुन टीम
नई दिल्ली , (वीअ)। उत्तर-पूर्व जिले की विशेष शाखा ने अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक अवैध शराब तस्कर को गिरफ्तार किया है
पुलिस उपायुक्त राहुल अलवल ने बताया कि जाफराबाद दिल्ली के एक गोदाम से 1576 अवैध पव्वे शराब बरामद किए है। 04 और 05 सितंबर 2026 की रात को अवैध शराब के भंडारण की गुप्त सूचना पर विशेष शाखा उत्तर-पूर्व जिले की एक टीम ने प्रभारी विशेष शाखा निरीक्षक अरविंद सिंह के नेतृत्व में और सहायक पुलिस आयुक्त अभियान के निर्देशन में 158/2 जम्मू मोहल्ला सब्जी मंडी प्राथमिक विद्यालय के पास जाफराबाद दिल्ली स्थित गोदाम पर छापा मारा। टीम ने 32 डिब्बे बरामद किए जिनमें 1576 पव्वा अवैध शराब रखी थी जिस पर हरियाणा में पी के लिए ही लिखा हुआ था। गोदाम के मालिक की पहचान दीपक उर्फ छापा उम्र 28 वर्ष पुत्र करम पाल निवासी छज्जूपुर बाबरपुर दिल्ली-32 के रूप में हुई जिसे पकड़कर गिरफ्तार कर लिया गया। इस संबंध में थाना जाफराबाद में प्राथमिकी संख्या 294/26 दिनांक 05/09/2026 धारा 33 दिल्ली आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है जांच के दौरान आरोपी दीपक उर्फ छापा एक सािढय अपराधी पाया गया जो लूट चोरी झपटमारी आबकारी अधिनियम जुआ अधिनियम और हथियार अधिनियम के 17 मामलों में शामिल रहा है।