वर्षों से राष्ट्र की सेवा में समर्पित Virarjun अर्जुनस्य प्रतिज्ञे द्वे, न दैन्यं, न पलायनम् ।

नूंह में मिलावटी पनीर जब्त

प्रकाशित: 13-09-2026 | लेखक: वीर अर्जुन टीम
गुरुग्राम, (वीअ) हरियाणा के नूंह प्रशासन ने जिले में पनीर बनाने वाली अवैध इकाइयों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए चार डेरियों से करीब 7,500 किलोग्राम मिलावटी पनीर जब्त किया है। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि इस प्रशासनिक कार्रवाई से क्षेत्र के डेयरी संचालकों में हड़कंप मच गया और कई संचालक दंडात्मक कार्रवाई के डर से अपनी इकाइयां बंद करके भाग गए। अधिकारियों के अनुसार, सरकार ने पिछले महीने ही क्षेत्र में पनीर के निर्माण पर एक साल के लिए पूर्ण प्रतिबंध लगाने का आदेश जारी किया था। इसके बावजूद नूंह जिले में तीन दर्जन से अधिक अवैध पनीर बनाने की इकाइयां संचालित हो रही हैं।