बुकी गिरफ्तार
प्रकाशित: 22-09-2026 | लेखक: वीर अर्जुन टीम
नई दिल्ली , (वीअ)। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने असम और पूरे पूर्वोत्तर क्षेत्र में इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) सत्र के दौरान सािढय रहे अवैध टी20 ािढकेट सट्टेबाजी गिरोह से जुड़े धन शोधन मामले की जांच के तहत गुवाहाटी में रहने वाले एक मुख्य सट्टेबाज को गिरफ्तार किया है। आधिकारिक बयान में कहा गया है कि गुवाहाटी के निवासी दीपेश बाजोरिया को पीएमएलए 2002 के तहत 19 सितंबर को हिरासत में लिया गया था। गिरफ्तारी के बाद बाजोरिया को सीबीआई अदालत, गुवाहाटी (नामित विशेष पीएमएलए अदालत) के समक्ष पेश किया गया, जिसने विस्तृत पूछताछ के लिए उसे छह दिन के लिए ईडी की हिरासत में भेज दिया।