वर्षों से राष्ट्र की सेवा में समर्पित Virarjun अर्जुनस्य प्रतिज्ञे द्वे, न दैन्यं, न पलायनम् ।

रेलवे सुरक्षा बल, दिल्ली मंडल की टीम द्वारा लैपटॉप चोरी के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई

प्रकाशित: 22-09-2026 | लेखक: वीर अर्जुन टीम
वीर अर्जुन संवाददाता
नई दिल्ली। रेलवे स्टेशन पर संदिग्ध आरोपी चोरी के लैपटॉप बैग सहित रंगे हाथों गिरफ्तार यात्रियों के सामान, विशेषकर लैपटॉप बैग की चोरी की घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त करते हुए रेलवे सुरक्षा बल, दिल्ली मंडल ने नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर निरंतर सी.सी.टी.वी. निगरानी एवं तकनीकी विश्लेषण के आधार पर एक संदिग्ध लैपटॉप चोर को चोरी के एक लैपटॉप बैग सहित रंगे हाथों गिरफ्तार किया।
ट्रेनों में यात्रा कर रहे यात्रियों तथा नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से लैपटॉप बैग चोरी होने संबंधी कई शिकायतें रेल मदद/139 हेल्पलाइन के माध्यम से प्राप्त हुई थीं। मामले की गंभीरता को देखते हुए रेलवे सुरक्षा बल, दिल्ली मंडल द्वारा संदिग्ध व्यक्तियों की पहचान एवं गिरफ्तारी के लिए दो विशेष टीमों का गठन किया गया। गठित टीमों द्वारा नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर उपलब्ध सी.सी.टी.वी. फुटेज का लगातार एवं गहन विश्लेषण किया गया तथा संदिग्ध गतिविधियों एवं व्यक्तियों की निगरानी की गई। सी.सी.टी.वी. निगरानी के दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति की पहचान की गई। इसके पश्चात रेलवे सुरक्षा बल टीमों द्वारा उसकी लगातार निगरानी करते हुए उसे पकड़ने के लिए व्यापक प्रयास किए गए। चोरी के लैपटॉप बैग सहित रंगे हाथों गिरफ्तारी दिनांक 20.09.2026 को रेलवे सुरक्षा बल की टीमों ने सफलतापूर्वक संदिग्ध व्यक्ति को नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के फुट ओवर ब्रिज पर एक लैपटॉप बैग सहित रंगे हाथों पकड़ लिया। गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान नाम: शादाब पुत्र शमशाद, उम्र लगभग 25 वर्ष निवासी: ग्राम/पोस्ट/थाना मुंडाली, जनपद मेरठ, उत्तर प्रदेश किया गया। गिरफ्तार व्यक्ति को बरामद संपत्ति सहित आगे की कानूनी कार्रवाई हेतु जी.आर.पी, नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के सुपुर्द कर दिया गया। इस संबंध में ई- एफ.आई.आर. (ं-इघ्R) संख्या. 80079767/26 ळ/ए 303(2)/317/2 बी.एन.एस. (ँऱए), दिनांक 20.09.2026 के तहत कार्रवाई की जा रही है। पूछताछ एवं कथित खुलासे के दौरान आरोपी ने लैपटॉप चोरी की लगभग 12-15 घटनाओं में संलिप्तता के संबंध में जानकारी दी तथा बताया कि चोरी किए गए लैपटॉप उसने सिल्वर इंपेक्ट शॉप (एग्त्न घ्स्ज्aम्t एप्दज्), निर्माण विहार में बेचे थे। प्राप्त सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए जी.आर.पी. एवं रेलवे सुरक्षा बल की संयुक्त टीम द्वारा उक्त दुकान पर आवश्यक कार्रवाई की गई तथा वहां से कुल 11 लैपटॉप बरामद किए गए। बरामद लैपटॉप के सीरियल नंबर एवं उपलब्ध संपत्ति विवरण के सत्यापन के दौरान 03 लैपटॉप संबंधित ई- एफ.आई.आर. में दर्ज संपत्ति के विवरण से मेल खाते पाए गए।