5 वाहन चोर गिरफ्तार
प्रकाशित: 22-09-2026 | लेखक: वीर अर्जुन टीम
फरीदाबाद (वीअ)। फरीदाबाद पुलिस की अपराध शाखाओं ने वाहन चोरी के अलग-अलग मामलों में कार्रवाई करते हुए 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की 4 मोटरसाइकिल व 1 स्कूटी बरामद की हैं। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि अपराध शाखा ऊंचा गांव ने थाना पल्ला के वाहन चोरी मामले में देबू निवासी गुरदासपुर पंजाब हाल तिरखा कॉलोनी फरीदाबाद को गिरफ्तार कर चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की। इसी प्रकार अपराध शाखा सेक्टर-56 ने थाना सेक्टर.58 के वाहन चोरी मामले में अतुल कुमार निवासी गांव छछेना, जिला एटा, उत्तर प्रदेश हाल साहूपुरा बल्लभगढ़ को गिरफ्तार कर चोरी की स्कूटी बरामद की।