वर्षों से राष्ट्र की सेवा में समर्पित Virarjun अर्जुनस्य प्रतिज्ञे द्वे, न दैन्यं, न पलायनम् ।

जरांगे ने 19 से मुंबई के आजाद मैदान में अनिश्चितकालीन अनशन की घोषणा की

प्रकाशित: 13-09-2026 | लेखक: वीर अर्जुन टीम
जालना (महाराष्ट्र), (भाषा)। कार्यकर्ता मनोज जरांगे ने शनिवार को घोषणा की है कि वह और उनके समर्थक नौकरियों और शिक्षा में मराठा आरक्षण की मांग को लेकर 19 सितंबर से मुंबई के आजाद मैदान में अनिश्चितकालीन अनशन शुरू करेंगे। यह आंदोलन 14 से 25 सितंबर तक मनाए जाने वाले गणपति उत्सव के बीच शुरू होगा। जरांगे ने अंतरवाली सराटी में शनिवार को संवाददाता सम्मेलन में कहा कि वह 15 सितंबर से मुंबई की ओर मार्च शुरू करेंगे। जरांगे का आंदोलन 15वें दिन में प्रवेश कर गया है। उन्होंने कहा कि मुंबई की ओर मार्च के दौरान प्रदर्शनकारी 15 सितंबर को बीड जिले के पाटोदा में रुकेंगे। इसके बाद अगले दिन वे अहिल्यानगर जिले के श्रीगोंदा, 17 सितंबर को पुणे जिले के हडपसर और 18 सितंबर को रायगढ़ जिले के खोपोली में ठहरेंगे। इसके बाद वे नवी मुंबई के खारघर में डेरा डालेंगे और फिर महानगर (मुंबई) की ओर बढ़ेंगे।