वर्षों से राष्ट्र की सेवा में समर्पित Virarjun अर्जुनस्य प्रतिज्ञे द्वे, न दैन्यं, न पलायनम् ।

सचिन पायलट ने अंबिका सोनी से मुलाकात की

प्रकाशित: 13-09-2026 | लेखक: वीर अर्जुन टीम
लुधियाना,(राजकुमार शर्मा)। पंजाब कांग्रेस प्रभारी सचिन पायलट 15 सितंबर को पंजाब आएंगे। उस दिन पंजाब कांग्रेस बड़ा शक्ति प्रदर्शन करेगी। धरने में कई बड़े नेता शामिल होंगे। आत्महत्या कर चुके मजदूर गुलजार सिंह को इंसाफ दिलाने के लिए मार्च करेंगे। इसके अलावा मंत्री हरपाल चीमा के आवास का घेराव भी किया जाएगा। पंजाब कांग्रेस में गुटबाजी खत्म करने के लिए हाईकमान ने प्रदेश प्रभारी बदला, लेकिन इसके बाद भी पार्टी की अंदरूनी खींचतान खत्म नहीं हुई है। चरणजीत सिंह चन्नी गुट अब भी पार्टी लाइन से अलग अपने कार्पाम कर रहा है और राजा वड़िंग के साथ आने को तैयार नहीं है। वहीं, नए प्रभारी सचिन पायलट ने पंजाब कांग्रेस में नेतृत्व परिवर्तन के कयासों पर विराम लगा दिया है। जयपुर में पंजाब के नेताओं को पायलट ने साफ संदेश दिया कि पंजाब में कोई नेतृत्व परिवर्तन नहीं होगा। चन्नी गुट की ओर से अप्रत्यक्ष तौर पर हाईकमान पर लगातार दबाव बनाया जा रहा था कि राजा वड़िंग को हटाया जाए और चरणजीत सिंह चन्नी को मुख्यमंत्री का चेहरा बनाया जाए।