वर्षों से राष्ट्र की सेवा में समर्पित Virarjun अर्जुनस्य प्रतिज्ञे द्वे, न दैन्यं, न पलायनम् ।

सनातन धर्म को कमजोर कर रहे हैं नरेश अग्रवाल: वीरेश शांडिल्य

प्रकाशित: 13-09-2026 | लेखक: वीर अर्जुन टीम
अंबाला (पवन आश्री)। विश्व हिन्दू तख्त एवं ब्राहामण महापंचायत के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेश शांडिल्य ने अंबाला सनातन धर्म सभा के प्रधान एनएन ज्वैलर्स के मालिक नरेश अग्रवाल को सनातन विरोधी बताया, भगवान वामन विरोधी और उन्हें तुरंत सनातन धर्म सभा के प्रधान पद से इस्तीफा देने की बात कही। वीरेश शांडिल्य ने बताया कि पिछले 12 साल से भगवान वामन का अपमान किया जा रहा है और नौरंग राय तालाब का जीर्णाद्वार का कार्य अधर में लटका हुआ है लेकिन अंबाला सनातन धर्म सभा के प्रधान नरेश अग्रवाल ने एक दिन भी अंबाला के लाखों सनातनियों के सम्मान की आवाज नहीं उठाई इसलिए उन्हें अपने पद पर बने रहने का कोई अधिकार नहीं। वीरेश शांडिल्य ने कहा कि 7 सितंबर 2026 को उन्होंने अंबाला प्रशासन को चेतावनी दी थी कि यदि 10 सितंबर तक नौरंग राय तालाब का जीर्णाद्वार का कार्य युद्ध स्तर पर शुरू न किया गया तो वह 10 सितंबर को भूख हड़ताल पर बैठेंगे और वीरेश शांडिल्य ने कहा कि 10 सितंबर को भूख हड़ताल पर बैठने की पूर्व सूचना उन्होंने अंबाला सनातन धर्मसभा के प्रधान नरेश अग्रवाल को फोन पर दे दी थी और उन्होंने कहा था कि 10 सितंबर को उनके साथ बैठेंगे लेकिन एनएन ज्वैलर्स के मालिक जो सिर्फचौधर करने केलिए और निजी स्वार्थ सिद्ध करने के लिए सनातन धर्म सभा का प्रधान बना हुआ है वह नौरंग राय तालाब के जीर्णाद्वार को लेकर उनकी भूख हड़ताल का समर्थन करने नहीं पहुंचा इससे नरेश अग्रवाल की संकीर्ण मानसिकता का पता चलता है और यह भी पता चलता है कि उसे सनातन धर्म से कुछ नहीं लेना देना न ही उसे भगवान वामन से कुछ लेना देना।
विश्व हिन्दू तख्त प्रमुख वीरेश शांडिल्य ने एनएन ज्वैलर्स के मालिक व अंबाला शहर सनातन धर्म सभा के प्रधान नरेश अग्रवाल को सनातन विरोधी बताया और कहा कि अगर उनमें नैतिकता है तो वह तुरंत सनातन धर्म सभा के प्रधान पद से इस्तीफा दें। विश्व हिन्दू तख्त प्रमुख वीरेश शांडिल्य ने एनएन ज्वैलर्स के मालिक व सनातन धर्म सभा के प्रधान नरेश अग्रवाल पर आरोप लगाया कि वह अपने निजी फायदों के लिए सनातन धर्म सभा के प्रधान पद की कुर्सी पर कब्जा किए हुए हैं।