वर्षों से राष्ट्र की सेवा में समर्पित Virarjun अर्जुनस्य प्रतिज्ञे द्वे, न दैन्यं, न पलायनम् ।

कोटा: भरभराकर गिरी दो मंजिला इमारत, 10-15 लोग मलबे में दबे, 2 बच्चों की मौत की आशंका

प्रकाशित: 08-02-2026 | लेखक: वीर अर्जुन टीम
कोटा: भरभराकर गिरी दो मंजिला इमारत, 10-15 लोग मलबे में दबे, 2 बच्चों की मौत की आशंका
कोटा:
राजस्थान के कोटा में शनिवार रात को एक बड़ा हादसा हो गया. यहां के जवाहर नगर थाना क्षेत्र के एक होटल की दो मंजिला इमारत गिर गई. बिल्डिंग गिरने के बाद इसके मलबे में 10 से 15 लोगों के दबे होने की आशंका है. इस हादसे के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई है. राहत और बचाव का काम भी शुरू हो गया है. राजस्थान सरकार के मंत्री मदन दिलावर भी मौके पर पहुंच चुके हैं.
जानकारी के मुताबिक, कोटा ओपरा हॉस्पिटल रोड पर मुरादाबादी नॉनवेज रेस्टोरेंट की बिल्डिंग थी. इसका कंस्ट्रक्शन अभी चल ही रहा था. लेकिन शनिवार रात को इसकी दो मंजिला इमारत भरभराकर गिर गई. इमारत के मलबे में 10 से 15 लोगों के दबे होने की आशंका है. मलबे में दबने से दो बच्चों की मौत की खबर भी है. हालांकि, इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी तक नहीं हुई है.
बताया जा रहा है कि जिस वक्त इमारत गिरी, उस वक्त रेस्टोरेंट में कुछ ग्राहक और स्टाफ था. घटना के तुरंत बाद मौके पर पहुंचे स्थानीय विधायक संदीप शर्मा ने बताया कि इमारत अचानक गिर गई. उन्होंने कहा कि इस बात की आशंका है कि कई लोग फंसे हुए हैं. पुलिस और प्रशासन तुरंत मौके पर पहुंच गए हैं, और बचाव अभियान जारी है. कुछ लोगों को बाहर निकाला गया है.
वहीं, जिला कलेक्टर पीयूष सामरिया ने बताया कि इमारत गिरने के तुरंत बाद रेस्क्यू टीमें तैनात कर दी गईं. उन्होंने कहा कि अब तक 5 लोगों को बचाया गया है और अस्पताल में भर्ती कराया गया है. उन्होंने यह भी कहा कि अभी इसकी पुष्टि नहीं की जा सकती कि मलबे के नीचे कितने लोग अभी भी फंसे हुए हैं.