इंडियन सुपर लीग के सीईओ बने करण यादव
प्रकाशित: 22-09-2026 | लेखक: वीर अर्जुन टीम
मुंबई, (भाषा)। इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) ने सोमवार को जेएसडब्ल्यू स्पोटर्स के मुख्य व्यावसायिक अधिकारी करण यादव को सीईओ नियुक्त किया जो क्लबों की अगुवाई वाले नये मॉडल में लीग का नेतृत्व करेंगे। सीईओ के तौर पर यादव लीग ऑफिस और आईएसएल की रणनीतिक, व्यावसायिक और संगठनात्मक दिशा का नेतृत्व करेंगे और इसके क्लबों और अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ के साथ मिलकर काम करेंगे।
यादव ने आईएसएल द्वारा जारी विज्ञप्ति में कहा, आईएसएल नये अहम अध्याय की ओर बढ रहा है और मुझे खुशी है कि भविष्य को दिशा देने का मौका मिला है।
यादव ने आईएसएल द्वारा जारी विज्ञप्ति में कहा, आईएसएल नये अहम अध्याय की ओर बढ रहा है और मुझे खुशी है कि भविष्य को दिशा देने का मौका मिला है।