वर्षों से राष्ट्र की सेवा में समर्पित Virarjun अर्जुनस्य प्रतिज्ञे द्वे, न दैन्यं, न पलायनम् ।

जापान ने छुड़ाए भारत के पसीने, दो रन से जीती श्रेयस अय्यर की टीम

प्रकाशित: 23-09-2026 | लेखक: वीर अर्जुन टीम
सानो (जापान), (भाषा)। बाएं हाथ के स्पिनर अक्षर पटेल ने आखिरी ओवर में आठ रन का सफलतापूर्वक बचाव किया जिससे एक समय ािढकेट जगत के सबसे बड़े उलटफेर का शिकार बनने की दहलीज पर खड़े भारत ने मंगलवार को यहां बारिश के कारण पांच पांच ओवर का कर दिए गए ऐतिहासिक टी20 अंतरराष्ट्रीय ािढकेट मैच में जापान को दो रन से हराया।
जापान के स्पिनरों ने पर्याप्त टर्न हासिल करते हुए स्टार बल्लेबाजों से सजी भारतीय टीम को निर्धारित पांच ओवर में चार विकेट पर 32 रन ही बनाने दिए। जापान के पास दुनिया की शीर्ष टीम भारत के खिलाफ अपने पहले मैच में ही जीत दर्ज करने का सुनहरा मौका था लेकिन आखिर में अनुभवहीनता उसके आड़े आई और उसकी टीम तीन विकेट पर 30 रन ही बना सकी। यह मैच भारत और जापान के राजनयिक संबंधों के 75 साल पूरे होने के अवसर पर आयोजित किया गया था। पिच से स्पिनरों मदद मिल रही थी और दोनों टीमों ने इसलिए केवल धीमी गति के गेंदबाजों का ही उपयोग किया। भारत की तरफ से वाशिंगटन सुंदर ने दो ओवर में 13 रन देकर दो विकेट लिए। अक्षर पटेल ने भी दो ओवर किए जिसमें उन्होंने सात रन दिए। उनका यह प्रयास आखिर में निर्णायक साबित हुआ क्योंकि रवि बिश्नोई एक ओवर में 10 रन लुटा गए थे। जापान को अंतिम ओवर में आठ रन चाहिए थे, तब अक्षर के 150 से अधिक आईपीएल मैच खेलने का अनुभव काम आया। उन्होंने शिराई पटमोर और बेंजामिन इटो डेविस को जोखिम लेने का कोई मौका नहीं दिया। बारिश के कारण आउटफील्ड की गति धीमी हो जाने से भी मदद मिली। अंपायर ािढस थर्गेट ने अंतिम ओवर में वाइड बॉल के कुछ विवादास्पद फैसले दिए जब बाएं हाथ के बल्लेबाज पैटमोर ने रिवर्स स्वीप खेलने की कोशिश की और दोनों बार चूक गए।