झेंग की यूएस ओपन में शानदार वापसी, नाओमी ओसाका भी चौथे दौर में
प्रकाशित: 07-09-2026 | लेखक: वीर अर्जुन टीम
न्यूयॉर्क, (एपी)। ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता झेंग चिनवेन ने शनिवार को शानदार वापसी करते हुए लगातार आखिरी सात गेम जीतकर 22वीं वरीयता प्राप्त कीज को 1-6, 7-6 (3), 7-5 से हराकर यूएस ओपन के चौथे दौर में प्रवेश किया।
इस जीत के बाद झेंग कोर्ट पर पीठ के बल लेटी थीं और उनके हाथ हवा में थे। वह ऐसी जीत का जश्न मना रही थीं, जिसकी उम्मीद शायद सिर्फ उन्हें ही थी। दूसरी ओर कीज आंसुओं को रोकने की कोशिश करते हुए बता रही थीं कि आखिर कैसे झेंग लगभग मैच से बाहर होने के बावजूद जीत हासिल करने में सफल रहीं। कीज ने कहा, ''"मुझे लगता है कि मैंने निश्चित रूप से बहुत अच्छी शुरुआत की थी और फिर मैं बहुत डर गई... मैं शॉट ही नहीं लगा पा रही थी। मुझे नहीं पता। इस समय टेनिस बहुत मुश्किल लग रहा है और मुझे लगता है कि मैं उसी दबाव में आ गई। साल 2017 की उपविजेता कीज ने दूसरे सेट का टाईब्रेक हारने के बाद जोरदार वापसी करते हुए 5-0 की बढ़त बना ली। झेंग ने एक गेम जीता लेकिन 5-1 पर सर्विस करते समय कीज के पास मैच प्वाइंट था। वह इसे भुना नहीं सकीं और यहीं से मुकाबले का रुख पूरी तरह बदल गया। एक समय निराशा में कीज अपना रैकेट बार-बार सिर पर मारते दिखी। झेंग ने कहा, मेहनत का फल मिलता है। अब उनका सामना 2022 की यूएस ओपन चैंपियन इगा स्वियातेक से होगा। नाओमी ओसाका ने भी एलिस मर्टेंस को 6-3, 3-6, 7-5 से हराकर चौथे दौर में जगह बना ली। दो घंटे 38 मिनट चले मुकाबले के अंतिम अंक के बाद दो बार की चैंपियन ओसाका ने अपना सिर रैकेट पर रख लिया, मानो इस 13वीं वरीयता प्राप्त खिलाड़ी को खुद भी अपनी जीत पर यकीन नहीं हो रहा हो। ओसाका ने कहा, ''ईमानदारी से कहूं तो मुझे विश्वास नहीं हो रहा कि मैंने यह मैच जीत लिया। मैं सचमुच हैरान हूं कि मैं जीत गई।