साक्षी ने ओलंपिक पदक विजेता को हराया, जादुमणि भी जीते
प्रकाशित: 23-09-2026 | लेखक: वीर अर्जुन टीम
निशियो (जापान), (भाषा)। भारतीय मुक्केबाज साक्षी चौधरी ने मंगलवार को एशियाई खेलों में महिलाओं के 51 किलोग्राम वर्ग में पेरिस ओलंपिक की कांस्य पदक विजेता फिलीपींस की ऐरा विलेगास को 5-0 से हराकर बड़ा उलटफेर करते हुए प्री-क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया जबकि पुरुष वर्ग में जादुमणि सिंह (55 किलोग्राम) भी आगे बढ़ने में सफल रहे।
भिवानी की 26 वर्षीय मुक्केबाज साक्षी ने अपनी लंबाई और अच्छी पहुंच का फायदा उठाते हुए शुरुआत से ही विलेगास को दूर रखा और उन्हें हावी नहीं होने दिया। जादुमणि ने भी नेपाल के चंद्र बहादुर थापा पर 5-0 की शानदार जीत के साथ अपने अभियान की शुरुआत की और अंतिम 16 में जगह बनाई जहां उनका सामना फिलिपींस के तोक्यो ओलंपिक के रजत पदक विजेता कार्लो पालाम से होगा। साक्षी जल्दी ही हावी हो गई। भारतीय मुक्केबाज ने दूसरे राउंड में तेजी दिखाई और मुक्कों की बौछार कर दी। इस दौरान विलेगास उनकी गति और फुर्ती का मुकाबला करने के लिए संघर्ष कर रही थी। फिलिपींस की बाएं हाथ की मुक्केबाज ने इस बीच जवाबी हमले भी किए और कुछ जोरदार हुक लगाए लेकिन यह पर्याप्त नहीं थे क्योंकि सभी पांचों जजों ने साक्षी को हर राउंड में पूरे 10 अंक दिए। साक्षी ने इस तरह से 51 किलोग्राम वर्ग में अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखा।