वर्षों से राष्ट्र की सेवा में समर्पित Virarjun अर्जुनस्य प्रतिज्ञे द्वे, न दैन्यं, न पलायनम् ।

दर्जनों युवाओं ने ग्रहण की राष्ट्रीय लोकदल की सदस्यता

प्रकाशित: 22-09-2026 | लेखक: वीर अर्जुन टीम
लखनऊ,(वीअ)। समाजवादी पार्टी के पूर्व नेता एडवोकेट रुद्र प्रताप सिंह एवं प्रियांशु श्रीवास्तव के नेतृत्व में दर्जनों युवाओं ने राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी जयंत सिंह के प्रति आस्था व्यक्त करते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। सदस्यता ग्रहण कार्पाम युवा राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र सिंह पटेल की अध्यक्षता तथा राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय महासचिव एवं केंद्रीय संसदीय बोर्ड के सदस्य अनिल दुबे की उपस्थिति में आयोजित हुआ। इस अवसर पर पार्टी के वरिष्ठ नेता चौधरी भूपाल सिंह एवं विपिन द्विवेदी भी मौजूद रहे।
नवागत सदस्यों का स्वागत करते हुए युवा रालोद के प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र सिंह पटेल ने कहा कि युवा साथियों के राष्ट्रीय लोकदल में शामिल होने से पार्टी और संगठन को मजबूती मिलेगी। युवा एवं अधिवक्ता वर्ग का पार्टी से जुड़ना उत्साहवर्धक है। उन्होंने सभी नवागत सदस्यों से संगठन को मजबूत करने के लिए मिलकर कार्य करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि युवाओं के साथ-साथ अधिवक्ता साथियों और कई उद्यमियों द्वारा भी पार्टी में शामिल होने की घोषणा किया जाना हर्ष का विषय है। राष्ट्रीय लोकदल किसान, गांव, गरीब और युवा वर्ग के संघर्ष में हमेशा उनके साथ खड़ा रहा है तथा समाज के सभी वर्गों के हितों और अधिकारों के लिए निरंतर आवाज उठाता रहा है।
इस अवसर पर राष्ट्रीय महासचिव अनिल दुबे ने नवागत युवा साथियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी जयंत सिंह युवाओं के भविष्य के लिए लगातार संघर्ष कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी में शामिल होने वाले सभी साथियों को उचित सम्मान दिया जाएगा।
रुद्र प्रताप सिंह एवं प्रियांशु श्रीवास्तव ने कहा कि राष्ट्रीय लोकदल की नीतियों तथा राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी जयंत सिंह के नेतृत्व में विश्वास व्यक्त करते हुए उन्होंने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की है। उन्होंने कहा कि वे संगठन को मजबूत करने तथा पार्टी की नीतियों एवं विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने के लिए सािढय भूमिका निभाएंगे।
सदस्यता ग्रहण करने वालों में मुख्य रूप से एडवोकेट जैनेंद्र सिंह पटेल, अंकित कुमार, जय प्रताप सिंह, हिमांशु यादव, सचिन सिंह, सुधांशु सिंह, इसरार, अतुल सरोज, शिवेंद्र प्रताप सिंह एवं पिंकू सिंह सहित अन्य लोग शामिल रहे।