वर्षों से राष्ट्र की सेवा में समर्पित Virarjun अर्जुनस्य प्रतिज्ञे द्वे, न दैन्यं, न पलायनम् ।

पशुपालन विभाग द्वारा सेवा संकल्प अभियान के तहत सघन जागरूकता एवं टीकाकरण अभियान

प्रकाशित: 23-09-2026 | लेखक: वीर अर्जुन टीम
लखनऊ,(वीअ)। पशुपालन विभाग द्वारा ''आपके द्वार'' पहल के तहत सेवा संकल्प अभियान 2026 के दौरान प्रदेश भर में सघन जन जागरूकता व टीकाकरण का विशेष अभियान संचालित किया जा रहा है। इस दौरान पशुचिकित्सकों की विशेष टीमें गांव-गांव पहुंच कर पशुओं का टीकाकरण एवं बीमारियों से बचाव हेतु पशु स्वास्थ्य परीक्षण के साथ जागरूकता कार्पामों का आयोजन और विभागीय योजनाओं की जानकारी दी जा रही है। साथ ही लम्पी स्किन डिसीज से बचाव के लिए विशेष सघन टीकाकरण अभियान भी चलाया जा रहा है। सभी पशुपालक अपने निकटतम पशु चिकित्सा शिविरों /पशुचिकित्सालाओं में पहुंचकर इन सुविधाओं का अधिक से अधिक लाभ उठा सकते हैं तथा किसी भी समस्या एंव समाधान हेतु टोल फ्री नं0 1962 तथा 1800-180-5141 पर संपर्क कर सकते हैं। पशुपालन विभाग के निदेशक (प्रशासन एवं विकास) डा0 राजेन्द्र प्रसाद ने यह जानकारी देते हुए बताया कि सेवा संकल्प अभियान के दौरान पांमक बीमारियों से बचाव व जन जागरूकता के लिए पशुपालकों को पशुओं में फैलने वाली पांमक बीमारियों के प्रति जागरूक किया जा रहा है तथा संबंधित बीमारियों के लिए औषधि एवं प्रचार-प्रसार सामग्री का निशुल्क वितरण भी किया जा रहा है। पशु रोग नियंत्रण हेतु बड़े स्तर पर सघन टीकाकरण कार्पाम के तहत बीमार पशुओं के त्वरित इलाज के लिए निशुल्क पशु चिकित्सा शिविर आयोजित किये जा रहे हैं। लम्पी स्किन डिसीज पर विशेष फोकस किया गया है। पशुओं में नस्ल सुधार हेतु कृत्रिम गर्भाधान, पशुओं की इयर टैगिंग तथा पशुओं में स्वदेशी नस्लों का संवर्धन एवं निराश्रित गोवंश का संवर्धन एवं गौशालाओं को स्वावलंबी बनाने हेतु प्रशिक्षण एवं प्रचार-प्रसार एवं शासन की विभिन्न हितकारी योजनाओं का लाभ सीधे पशुपालकों तक पहुंचाया जा रहा है।