भाजपा का प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन आयोजित, अटल जी की प्रतिमा का हुआ अनावरण
प्रकाशित: 22-09-2026 | लेखक: वीर अर्जुन टीम
सीतापुर,(वीअ)। भारतीय जनता पार्टी के तत्वावधान में बिसवां विधानसभा क्षेत्र में प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में जिले के प्रभारी मंत्री मनोज पांडेय, विशिष्ट अतिथि बिसवां विधायक निर्मल वर्मा उपस्थित रहे, जबकि कार्पाम की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश शुक्ला ने की। सम्मेलन में शिक्षक, अधिवक्ता, चिकित्सक, व्यापारी सहित विभिन्न क्षेत्रों के प्रबुद्ध एवं गणमान्य नागरिकों ने सहभागिता की।
सम्मेलन को संबोधित करते हुए प्रभारी मंत्री मनोज पांडेय ने कहा कि प्रबुद्ध वर्ग समाज का मार्गदर्शक होता है। भारतीय जनता पार्टी सदैव प्रबुद्धजनों के सुझावों और अनुभवों को महत्व देते हुए राष्ट्र निर्माण की दिशा में कार्य करती है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने पिछले वर्षों में वैश्विक स्तर पर अपनी पहचान और सम्मान को मजबूत किया है, जिसमें समाज के प्रबुद्ध वर्ग की भी महत्वपूर्ण भूमिका रही है। बिसवां विधायक निर्मल वर्मा ने क्षेत्र में कराए जा रहे विकास कार्यों की जानकारी साझा की। उन्होंने प्रबुद्ध वर्ग से आगामी समय में संगठन को और मजबूत बनाने में सहयोग का आह्वान किया। भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश शुक्ला ने संगठनात्मक विषयों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि प्रबुद्ध वर्ग भाजपा की आधारशिला का महत्वपूर्ण हिस्सा है। उन्होंने कहा कि पार्टी के वर्तमान विस्तार और जनविश्वास को मजबूत करने में प्रबुद्धजनों का विशेष योगदान रहा है। अपने अनुभव, सामाजिक प्रभाव और कुशल प्रबंधन के माध्यम से प्रबुद्ध वर्ग ने समाज के विभिन्न वर्गों को जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन के उपरांत बस स्टॉप, बिसवां पर पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा का अनावरण प्रभारी मंत्री मनोज पांडेय, विधायक निर्मल वर्मा एवं भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश शुक्ला द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। इस अवसर पर प्रभारी मंत्री मनोज पांडेय ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी केवल एक व्यक्ति नहीं, बल्कि राष्ट्रसेवा और सार्वजनिक जीवन की एक प्रेरणादायी विरासत हैं। सुशासन, विकास और राष्ट्रहित को प्राथमिकता देने वाली उनकी सार्वजनिक जीवन की सोच सदैव प्रेरणा देती रहेगी। उन्होंने कहा कि बिसवां में स्थापित उनकी प्रतिमा आने वाली पीढ़ियों को राष्ट्रसेवा के लिए प्रेरित करती रहेगी।