लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे को सीधे कानपुर से जोड़ने की तैयारी
प्रकाशित: 22-09-2026 | लेखक: वीर अर्जुन टीम
लखनऊ,(वीअ)। लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे को सीधे कानपुर शहर से जोड़ने की दिशा में तैयारियां तेज हो गई हैं। ऱप्Aघ् ने एक्सप्रेसवे के सीधे कनेक्शन के लिए सर्वे शुरू करा दिया है। इसके तहत एक्सप्रेसवे के पूर्वी और पश्चिमी हिस्से में संभावित कनेक्टिविटी का निजी कंपनी द्वारा सर्वे किया जा रहा है। इसके अलावा चकेरी-सरसौल के बीच प्रयागराज जाने वाले छह लेन हाईवे से एक्सप्रेसवे को जोड़ने के विकल्प पर भी विचार किया जा रहा है। वर्तमान में लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे से रोजाना करीब 13 से 14 हजार वाहन गुजर रहे हैं। एक्सप्रेसवे के जरिए कानपुर पहुंचने में लगभग 45 मिनट का समय लग रहा है। हालांकि, एक्सप्रेसवे से उतरने के बाद जाजमऊ पुल और हाईवे पर लगने वाले जाम के कारण यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। सीधे कानपुर से कनेक्शन होने पर एक्सप्रेसवे से आने-जाने वाले वाहनों को शहर तक पहुंचने में सुविधा मिलने की उम्मीद है और जाम की समस्या भी कम हो सकती है।